Market capitalization: पिछले हफ्ते शेयर मार्केट में गिरावट रही, लेकिन 4 कंपनियां ने निवेशकों की झोली भर दी। जहां तक सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों क बात है तो इनमें से 4 कंपनियों की मार्केट कैप 2.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी। इस दौराने सबसे ज्यादा एलआईसी ने चौंकाया है। इस सरकारी कंपनी की मार्केट कैप सबसे ज्यादा बढ़ी है।
शेयर बाजार 9 फरवरी को बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 167 अंक की बढ़त के साथ 71,595 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 64 अंक की बढ़त रही, ये 21,782 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि अगर बीते पूरे हफ्ते की बात की जाए तो सेंसेक्स में 490.14 अंक या 0.67% की गिरावट दर्ज हुई है।

लेकिन इसके बाद भी एलआईसी की मार्केट कैप इस दौरान 86,146 करोड़ की बढ़ी है। पिछले हफ्ते एलआईसी का शेयर करीब 6 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ था। बीते हफ्ते ही पहली बार एलआईसी का शेयर 1,000 रुपये के गया था। कुल मिलाकर एलआईसी की मार्केट कैप 86,146.47 करोड़ रुपये बढ़कर 6,83,637.38 करोड़ रुपये हो गई है।
वहीं इस दौरान एसबीआई की मार्केट कैप 65,908.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,46,365.02 करोड़ रुपये हो गई। टीसीएस की मार्केट कैप 61,435.47 करोड़ रुपये बढ़कर 15,12,743.31 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 5,108.09 करोड़ रुपये बढ़कर 19,77,136.54 करोड़ रुपये हो गई।
इसके विपरीत एचडीएफसी की मार्केट कैप 32,963.94 करोड़ रुपये घटकर 10,65,808.71 करोड़ रुपये बची। आईटीसी की मार्केट कैप 30,698.62 करोड़ रुपये घटकर 5,18,632.02 करोड़ रुपये बची। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 16,132.15 करोड़ रुपये घटकर 6,31,044.50 करोड़ रुपये बची। इन्फोसिस की मार्केट कैप 10,044.09 करोड़ रुपये घटकर 6,92,980.35 करोड़ रुपये बची।
इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 9,779.06 करोड़ रुपये कम होकर 7,09,254.77 करोड़ रुपये बची। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 7,013.53 करोड़ रुपये कम होकर 5,69,587.91 करोड़ रुपये बची।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 19.77 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस 15.12 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 10.65 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 7.09 लाख करोड़ रुपये
- इन्फोसिस 6.92 लाख करोड़ रुपये
- एलआईसी 6.83 लाख करोड़ रुपये
- एसबीआई 6.46 लाख करोड़ रुपये
- एयरटेल 6.31 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5.69 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी 5.18 लाख करोड़ रुपये
नोट: इन कंपनियों की मार्केट कैप की गणना 9 फरवरी 2024 के बंद रेट के हिसाब से की गई है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
