Stock Market: भारतीय मार्केट ने 29 नवंबर 2023 (बुधवार) को पहली बार ऐतिहासिक 4 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप छुआ। अगर हम वर्तमान की की बात करें तो फिर वर्तमान में 4 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा मार्केट कैप क्लब में सिर्फ 3 देश अमेरिका, चीन और जापान हैं। इस क्लब का हिस्सा हांगकांग भी है, हालांकि, एक बड़ा योगदान अन्य जगहों की कंपनियों का है, मुख्य रूप से चीन का।
बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट मूल्य वर्तमान में 333 ट्रिलियन रु के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है, जो 4 ट्रिलियन डॉलर में तब्दील होता है।

करीब 48 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ अमेरिका अब तक दुनिया का सबसे बड़ा इक्विटी मार्केट है। इसके बाद चीन और जापान का स्थान है।
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, इस कैलेंडर ईयर में अब तक भारत का बाजार पूंजीकरण करीब 15 फीसदी बढ़ गया है, जबकि चीन के मार्केट कैप की बात करें तो फिर चीन के
मार्केट कैप में 5 फीसदी की गिरावट देखी गई है।
अमेरिका टॉप-10 मार्केट कैप क्लब में एक मात्र मार्केट है जो भारत की तुलना में 17 प्रतिशत की तेज गति से बढ़ा है। संयुक्त ग्लोबल मार्केट कैप इस साल 10 फीसदी बढ़कर 106 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।
इस वर्ष मार्केट कैप में बढ़ोतरी व्यापक मार्केट के मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में बढ़त से हुई है। टॉप 100 के बाहर के शेयर अब देश के बाजार पूंजीकरण में 40 फीसदी का योगदान करते हैं, जो इस फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के दौरान 35 फीसदी से ज्यादा है।
1 अप्रैल के बाद से भारत का एमकैप 27 प्रतिशत बढ़ गया है। इस बीच, टॉप 100 कंपनियों का एमकैप 17 फीसदी बढ़कर 195 ट्रिलियन रु हो गया है, जबकि टॉप 100 से बाहर की कंपनियों का मार्केट मूल्य 46 फीसदी बढ़ा है और यह 133 ट्रिलियन रु हो गया है।
भारत एक बड़ा स्टॉक मार्केट
मॉर्गन स्टेनली इंडिया के एमडी और शोध प्रमुख, रिधम देसाई कहते हैं कि ग्लोबल इक्विटी के साथ भारत के रिटर्न का सहसंबंध निरंतर घट रहा है और इतिहास की तुलना में कम है। उन्होंने कहा, ग्लोबल संदर्भ में पूंजीकरण के मामले में भारत एक बड़ा शेयर बाजार है और वैश्विक इक्विटी बाजार के रुझान से पूरी तरह से विचलित नहीं हो सकता है।
उन्होंने कहा कि नरम ग्लोबल मार्केट पूर्ण रिटर्न की सीमा तय कर सकते हैं, जबकि एक मजबूत ग्लोबल तेजी मार्केट भारत जैसे कम-बीटा बाजार के सापेक्ष खराब प्रदर्शन के साथ मेल खा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
