नई दिल्ली, जनवरी 2। बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी का दौर रहा है। इस तेजी के चलते निवेशकों को काफी मुनाफा हुआ है। अगर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का हाल जाना जाए तो 9 कंपनियों ने निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ कराया है। वहीं देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस ने अकेली कंपनी रही, जिसने निवेशकों को नुकसान कराया है। आइये जानते हैं सभी कंपनियों का एक एक करके हाल।
जानिए कितनी हुई कमाई
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों की मार्केट कैप में बीते हफ्ते करीब 1,11,012.63 करोड़ रुपये की बढत दर्ज हुई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 24,635.68 करोड़ रुपये बढ़कर 13,82,280.01 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप22,554.33 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,164.27 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 14,391.25 करोड़ रुपये बढ़कर 5,54,444.80 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 10,934.61 करोड़ रुपये बढ़कर 7,94,714.60 करोड़ रुपये हो गई। इसी तरह एचडीएफसी की मार्केट कैप 9,641.77 करोड़ रुपये बढ़कर 4,68,480.66 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। विप्रो की मार्केट कैप 9,164.13 करोड़ रुपये बढ़कर 3,92,021.38 करोड़ रुपये हो गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 8,902.89 करोड़ रुपये बढ़कर 5,13,973.22 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 7,575.11 करोड़ रुपये बढ़कर 4,21,121.74 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं स्टेट बैंक की मार्केट कैप 3,212.86 करोड़ रुपये बढ़कर 4,10,933.74 करोड़ रुपये हो गई।
केवल रिलायंस की घटी मार्केट कैप
वहीं बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 2,772.49 करोड़ रुपये घटकर 16,01,382.07 करोड़ रुपये रह गई है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 16,01,382.07 करोड़ रुपये
- टीसीएस 13,82,280.01 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,20,164.27 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 7,94,714.60 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,54,444.80 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5,13,973.22 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,68,480.66 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,21,121.74 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक 4,10,933.74 करोड़ रुपये
- विप्रो 3,92,021.38 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications