नई दिल्ली, नवंबर 21। बीते हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट का निवेशकों पर बुरा असर पड़ा। एक हफ्ते में निवेशकों की जेब से करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये निकल गए। हाल इतना बुरा रहा कि सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 कंपनियों के शेयर के रेट में गिरावट दर्ज हुई, जिसके चलते निवेशकों को यह पैसा डूब गया। कुल मिलाकर बीते हफ्ते इन कंपनियों की मार्केट कैप में 1,47,360.93 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। बीते हफ्ते सेंसेक्स में करीब 1,050.68 अंक (1.73 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज हुई है। आइये जानते हैं कि किस कंपनी ने निवेशकों का कितना पैसा डुबाया।
ये हैं पैसा डुबाने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते रिलायंस की मार्केट कैप 75,961.53 करोड़ रुपये कम होकर 15,68,550.17 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 18,069.87 करोड़ रुपये कम होकर 12,85,660.79 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 12,321.11 करोड़ रुपये कम होकर 5,29,236.66 करोड़ रुपये बची। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 9,816.28 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,01,367.04 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 9,409.46 करोड़ रुपये कम होकर 5,29,606.94 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 7,904.08 करोड़ रुपये कम होकर 8,52,532.36 करोड़ रुपये बची। इसी दौरान एसबीआई की मार्केट कैप 6,514.96 करोड़ रुपये कम होकर 4,49,755.80 करोड़ रुपये रह गई। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 5,166.77 करोड़ रुपये कम होकर 4,52,188.74 करोड़ रुपये बची। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 2,196.87 करोड़ रुपये कम होकर 5,63,349.75 करोड़ रुपये रह गई।
सिर्फ एक कंपनी की मार्केट कैप बढ़ी
बीते हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट के बाद भी सिर्फ एक कंपनी की मार्केट कैप में बढ़त दर्ज हुई है। इस कंपनी का नाम इनफोसिस है। बीते हफ्ते इनफोसिस की मार्केट कैप 294.39 करोड़ रुपये बढ़कर 7,48,875.37 करोड़ रुपये हो गई।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
अब यह हैं देश की टॉप कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 15,68,550.17 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 12,85,660.79 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,52,532.36 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,48,875.37 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,63,349.75 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,29,606.94 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,29,236.66 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,52,188.74 करोड़ रुपये
- एसबीआई की मार्केट कैप 4,49,755.80 करोड़ रुपये
- कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 4,01,367.04 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications