नई दिल्ली। शेयर बाजार से जुड़े निवेशकों के लिए बीता हफ्ता काफी बुरा रहा। इस दौरान निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का झटका लगा है। दरअसल सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में बीते सप्ताह करीब 1,63,510.28 करोड़ रुपये कम हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कराया है। समीक्षाधीन हफ्ते में कोटक महिंद्रा बैंक को छोड़कर टॉप 10 कंपनियों की सूची की अन्य सभी कंपनियों का मार्केट कैप घटा है।

जानिए मार्केट कैप घटने वाली कंपनियां
बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 39,355.06 करोड़ रुपये घटकर 13,89,159.20 करोड़ रुपये रह गया। वहींं एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 28,574.61 करोड़ रुपये घटकर 6,51,518.11 करोड़ रुपये रह गया। इनफोसिस का मार्केट कैप 26,152.79 करोड़ रुपये घटकर 4,51,753.23 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान एचडीएफसी का मार्केट कैप 24,844.93 करोड़ रुपये घटकर 3,45,287.89 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 16,858.07 करोड़ रुपये घटकर 4,86,898.54 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 16,754.64 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,70,736.06 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस का मार्केट कैप 8,105.15 करोड़ रुपये घटकर 9,99,954.24 करोड़ रुपये पर आ गया। एचसीएल का मार्केट कैप 2,455.87 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,28,816.24 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं भारती एयरटेल का मार्केट कैप 409.16 करोड़ रुपये घटकर 2,36,552.97 करोड़ रुपये रह गया।
सिर्फ कोटक का मार्केट कैप बढ़ा
इस दौरान केवल कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 32,570.94 करोड़ रुपये बढ़कर 3,06,331.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष अभी भी 1 नंबर पर कायम है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इनफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्थान रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
