नई दिल्ली, जनवरी 9। शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता का अच्छा रहा है। बीते हफ्ते शेयर बाजार का सेंसेक्स 1,490.83 अंक (2.55 फीसदी) की बढ़त के साथ बंद हुआ है। इस बढ़त के चलते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों ने एक हफ्ते में ही निवेशकों को ढाई लाख करोड़ रुपये की कमाई करा दी है। इन 8 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते कुल मिलाकर 2,50,005.88 करोड़ रुपये बढ़ गई है। हालांकि इस दौरान 2 कंपनियों ने निवेशकों का नुकसान भी कराया है।
इन कंपनियों ने कराई कमाई
शेयर बाजार में बीते हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई रिलायंस ने कराई है। रिलायंस की मार्केट कैप बीते हफ्ते 46,380.16 करोड़ रुपये बढ़कर 16,47,762.23 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 43,648.81 करोड़ रुपये बढ़कर 14,25,928.82 करोड़ रुपये हो गई है। इसी दौरान बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 41,273.78 करोड़ रुपये बढ़कर 4,62,395.52 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 39,129.34 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ ही 8,59,293.61 करोड़ रुपये हो गई। बीते हफ्ते आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 36,887.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,50,860.60 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा स्टेट बैंक की मार्केट कैप 27,532.42 करोड़ रुपये बढ़कर 4,38,466.16 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 13,333.93 करोड़ रुपये बढ़कर 5,67,778.73 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 1,820.06 करोड़ रुपये बढ़कर 4,70,300.72 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
इन दो कंपनियों ने कराया निवेशकों को नुकसान
जहां बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों ने फायदा कराया, तो वहीं 2 कंपनियों ने नुकसान भी कराया है। इनमें पहली कंपनी है इनफोसिस। इनफोसिस की मार्केट कैप बीते हफ्ते 32,172.98 करोड़ रुपये कम होकर 7,62,541.62 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं विप्रो की मार्केट कैप 2,192.52 करोड़ रुपये कम होकर 3,89,828.86 करोड़ रुपये रह गई।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 16,47,762.23 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 14,25,928.82 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,59,293.61 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,62,541.62 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,67,778.73 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,50,860.60 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,70,300.72 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,62,395.52 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक की मार्केट कैप 4,38,466.16 करोड़ रुपये
- विप्रो की मार्केट कैप 3,89,828.86 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications