नई दिल्ली, फरवरी 6। शेयर बाजार में बजट पेश होने के बाद तेजी दर्ज की गई है। शेयर बाजार की इस तेजी का लाभ अंत में निवेशकों को मिला है। बीते केवल एक हफ्ते में ही बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 में 8 कंपनियों की मार्केट कैप सामूहिक रूप से 1,51,456.45 करोड़ रुपये की बढ़ी है। इस दौरान इन टॉप 10 कंपनियों में से केवल 2 ने ही नुकसान कराया है। आइये जानते हैं कि यह कंपनियां कौन सी हैं। वहीं बीते हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स करीब 1,444.59 अंक (2.52 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ है।
ये हैं फायदा कराने वाली कंपनियां
समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 46,016.2 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 14,11,058.63 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 33,861.41 करोड़ रुपये बढ़कर 8,44,922.53 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 23,425.29 करोड़ रुपये बढ़कर 7,32,177.06 करोड़ रुपये हो गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 17,226.59 करोड़ रुपये बढ़कर 4,31,926.08 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 16,601.55 करोड़ रुपये बढ़कर 5,59,009.41 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान एसबीआई की मार्केट कैप 6,113.36 करोड़ रुपये बढ़कर 4,73,182.90 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,850.48 करोड़ रुपये बढ़कर 5,42,262.17 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप 2,361.57 करोड़ रुपये बढ़कर 3,95,535.80 करोड़ रुपये हो गई।
इन दो कंपनियों ने कराया नुकसान
इसके अलावा सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 2 कंपनियां ने नुकसान भी कराया है। इसमें से एचडीएफसी की मार्केट कैप 2,870.45 करोड़ रुपये कम होकर 4,53,231.97 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 2,396.57 करोड़ रुपये कम होकर 15,77,382.90 करोड़ रुपये रह गई है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
मार्केट के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 15,77,382.90 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 14,11,058.63 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,44,922.53 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,32,177.06 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,59,009.41 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,42,262.17 करोड़ रुपये
- एसबीआई की मार्केट कैप 4,73,182.90 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,53,231.97 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,31,926.08 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल की मार्केट कैप 3,95,535.80 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications