नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप में बीते सप्ताह 1,76,489.28 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 950.85 अंक या 2.81 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ था। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,08,213.62 करोड़ रुपये बढ़कर 11,15,418.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पहली भारतीय कंपनी है, जिसका बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ रुपये के पार गया है। शुक्रवार को कंपनी ने यह उपलब्धि हासिल की। उसी दिन कंपनी के प्रमुख मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत रिलायंस इंडस्ट्रीज अब पूरी तरह कर्ज मुक्त हो गई है।
जानिए कंपनियों की कितनी बढ़ी मार्केट कैप
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 27,788.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,67,093.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 12,729.16 करोड़ रुपये बढ़कर 2,35,648.10 करोड़ रुपये हो गई। वहीं एचडीएफसी का मार्केट कैप 8,110.36 करोड़ रुपये बढ़कर 3,18,597.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह भारती एयरटेल की मार्केट कैप 6,301.17 करोड़ रुपये बढ़कर 3,11,757.83 करोड़ रुपये और इनफोसिस की 5,771.09 करोड़ रुपये बढ़कर 3,00,543.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 4,442.42 करोड़ रुपये बढ़कर 2,57,640.33 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 3,133.24 करोड़ रुपये बढ़कर 7,68,131.91 करोड़ रुपये रहा।
इन कंपनियों की घटी मार्केट कैप
वहीं आईटीसी की मार्केट कैप 12,169.31 करोड़ रुपये घटकर 2,26,299.98 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की मार्केट कैप 3,277.62 करोड़ रुपये घटकर 4,91,584.61 करोड़ रुपये रह गई।
ये हैं देश की टॉप-10 कंपनियां
देश की टॉप-10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, इनफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी का स्थान रहा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
