नई दिल्ली, जून 4। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप में बीते सप्ताह करीब 65,176.78 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक घाटा टीसीएस व एचडीएफसी बैंक के निवेशकों को हुआ है। बीते हफ्ते केवल रिलायंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. की मार्केट कैप में बढ़त दर्ज हुई है। बीते हफ्ते सेंसेक्स 440.37 अंक या 0.83 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुआ है।

जानिए कंपनियों को नुकसान
बीते हफ्ते टीसीएस की मार्केट कैप 20,400.27 करोड़ रुपये घटकर 12,30,138.03 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 18,113.03 करोड़ रुपये घटकर 8,18,313.66 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,837.3 करोड़ रुपये घटकर 4,46,941.10 करोड़ रुपये रह गई है। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,762.02 करोड़ रुपये की कम होकर 4,43,404.75 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,614.48 करोड़ रुपये कम होकर 3,62,047.96 करोड़ रुपये रह गई। एसबीआई की मार्केट कैप 3,748.34 करोड़ रुपये कम होकर 3,78,894.38 करोड़ रुपये बची है। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप में 3,697.15 करोड़ रुपये कमी आई है और यह अब 3,40,237.26 करोड़ रुपये रह गई है। इनफोसिस की मार्केट कैप 3,004.19 करोड़ रुपये कम होकर 6,67,911.74 करोड़ रुपये रह गई है।
इन दो कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
वहीं दो कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी है। इनमें पहला नाम है रिलायंस इंडस्ट्रीज का। इसकी मार्केट कैप 15,785.21 करोड़ रुपये बढ़कर 13,49,794.23 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 9,245.63 करोड़ रुपये बढ़कर 5,84,695.18 करोड़ रुपये हो गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस अब भी पहले स्थान पर है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications