नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉ 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते हफ्ते 1,38,976.88 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ है। वहीं बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 933.84 अंक (1.83 प्रतिशत) टूट कर बंद हुआ है। शेयर बाजार में गिरावट का असर ऐसे ही समझा जा सकता है कि टॉप 10 कंपनियों में से केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप ही बढ़ी है।

जानिए किन कंपनियों को हुआ कितना नुकसान
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 35,976.08 करोड़ रुपये घटकर 13,19,808.41 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 30,061.52 करोड़ रुपये घटकर 8,25,024.73 करोड़ रुपये रह गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 20,787.22 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 3,62,953.84 करोड़ रुपये पर रह गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 18,172.67 करोड़ रुपये घटकर 4,05,561.24 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इनफोसिस की मार्केट कैप 12,460.17 करोड़ रुपये घटकर 5,73,104.03 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। स्टेट बैंक की मार्केट कैप 9,013.86 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 3,31,192.33 करोड़ रुपये के स्तर पर और एचडीएफसी की मार्केट कैप 6,313.77 करोड़ रुपये के नुकसान से साथ 4,56,678.43 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 6,191.59 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,28,524.59 करोड़ रुपये पर रह गई है।
इन दो कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 25,294.91 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,43,560.03 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 2,348.9 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 11,33,111.91 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
देश की 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी पहले स्थान पर है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
