नई दिल्ली। बीते हफ्ते देश की टॉप 10 कंपनियों में से 8 की मार्केट कैप तेजी से घटी है। बीते हफ्ते इन 8 कंपनियों की मार्केट कैप करीब 1,57 लाख करोड़ रुपये कम हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा है। हालांकि बीते हफ्ते केवल इनफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज की मार्केट कैप ही बढ़ी है।

जानिए किसी कंपनी की कितनी घटी मार्केट कैप
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 70,189.95 करोड़ रुपये घटकर 14,88,797.82 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में 31,096.67 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 2,39,880.86 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 14,752.95 करोड़ रुपये घटकर 2,40,329.93 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 12,737.66 करोड़ रुपये घटकर 2,96,339.09 करोड़ रुपये रह गई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की मार्केट कैप 10,675.53 करोड़ रुपये घटकर 9,08,940.15 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 7,286.42 करोड़ रुपये घटकर 5,74,614.23 करोड़ रुपये रह गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 5,710.01 करोड़ रुपये घटकर 2,47,292.12 करोड़ रुपये व हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. की मार्केट कैप 4,828.34 करोड़ रुपये घटकर 4,88,179.05 करोड़ रुपये रह गई है।
इन 2 कंपनियों को हुआ फायदा
वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज की मार्केट कैप 4,450.79 करोड़ रुपये बढ़कर 2,24,555.79 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 3,622.14 करोड़ रुपये बढ़कर 4,30,647.81 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप में इस बदलावा के बाद अब देश की टॉप 10 कंपनियां इस प्रकार हैं। इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले नंबर पर है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एसयूएल, इनफोसिस, एचडीएफसी, कोटिक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्थान है।
यह भी पढ़ें : Gold : पुराना सोना खरीद रही ये सरकारी कंपनी, दे रही अच्छी कीमत
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
