नई दिल्ली, अप्रैल 24। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते 2,21,555.61 करोड़ रुपये (2.21 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) कम हो गई है। बीते सप्ताह के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान इनफोसिस और एचडीएफसी बैंक ने कराया है। वहीं बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,141.78 अंक (1.95 प्रतिशत) गिरा है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किस कंपनी ने कितना नुकसान कराया
बीते हफ्ते शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इसके चलते कई कंपनियों ने भारी नुकसान कराया है। बीते हफ्ते इनफोसिस की मार्केट कैप 68,548.8 करोड़ रुपये कम होकर 6,67,062.55 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 60,536.97 करोड़ रुपये कम होकर 7,51,801.60 करोड़ रुपये बची है। इसी दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप 30,127.49 करोड़ रुपये कम होकर 4,05,723.51 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 18,094.01 करोड़ रुपये कम होकर 13,21,594.47 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इस दौरान ही स्टेट बैंक की मार्केट कैप 15,261.09 करोड़ रुपये कम होकर 4,46,587.56 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 13,264.96 करोड़ रुपये कम होकर 4,30,420.83 करोड़ रुपये बची है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 10,376.97 करोड़ रुपये कम होकर 5,19,362.62 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,345.32 करोड़ रुपये कम होकर 5,00,392.45 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
इन दो कंपनियों ने बीते हफ्ते कराया है फायदा
वहीं बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 1,39,357.52 करोड़ रुपये बढ़कर 18,66,071.57 करोड़ रुपये हो गई है। इसी दौरान अडाणी ग्रीन एनर्जी की मार्केट कैप 3,698.89 करोड़ रुपये बढ़कर 4,51,749.88 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 18,66,071.57 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 13,21,594.47 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 7,51,801.60 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 6,67,062.55 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,19,362.62 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,00,392.45 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक की मार्केट कैप 4,46,587.56 करोड़ रुपये
- अडाणी ग्रीन एनर्जी की मार्केट कैप 4,51,749.88 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,30,420.83 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल की मार्केट कैप 4,05,723.51 करोड़ रुपये


Click it and Unblock the Notifications