नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में 8 की मार्केट कैप बीते सप्ताह सामूहिक रूप से करीब 72,442.88 करोड़ रुपये बढ़ी है। इसमें सबसे अधिक फायदा में इनफोसिस को हुआ है। वहीं बीते सप्ताह के दौरान रिलायंस और स्टेट बैंक के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह में इनफोसिस की मार्केट कैप 24,962.94 करोड़ रुपये बढ़कर 5,85,564.20 करोड़ रुपये हो गई है।

जानिए अन्य कंपनियों की कितनी बढ़ी मार्केट कैप
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 18,458.26 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 11,30,763.01 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 12,123.8 करोड़ रुपये बढ़कर 8,55,086.25 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 6,643.53 करोड़ रुपये बढ़ी है और यह 3,34,716.18 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,435.47 करोड़ रुपये बढ़कर 4,62,992.20 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 2,648.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,83,741.06 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 2,230.82 करोड़ रुपये बढ़कर 4,23,733.91 करोड़ रुपये हो गई है। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 939.82 करोड़ रुपये बढ़कर 5,18,265.12 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।
दो कंपनियों की घटी मार्केट कैप
वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 25,294.37 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 13,55,784.49 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। एसबीआई की मार्केट कैप 2,320.4 करोड़ रुपये घटकर 3,40,206.19 करोड़ रुपये रह गई है।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
देश की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी पहले स्थान है। वहीं उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
