नई दिल्ली, सितंबर 25। शेयर बाजार में बीते दिनों गिरावट का दौर रहा। इसके चलते एक हफ्ते में ही केवल 7 कंपनियों ने सवा लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान करा दिया है। अगर देखा जाए तो सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप कुल मिलाकर 1,34,139.14 करोड़ रुपये घट गया है। वहीं अगर देखा जाए तो बीते हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 741.87 अंक (1.26 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इन कंपनियों ने कराया नुकसान
अगर नुकसान कराने वाली कंपनियों का नाम जाना जाना जाए तो रिलायंस ने सबसे ज्यादा नुकसार कराया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 40,558.31 करोड़ रुपये कम होकर 16,50,307.10 करोड़ रुपये बची है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 25,544.89 करोड़ रुपये कम होकर 8,05,694.57 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा अडानी ट्रांसमिशन की मार्केट कैप 24,630.08 करोड़ रुपये कम होकर 4,31,662.20 करोड़ रुपये बची है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 18,147.49 करोड़ रुपये कम होकर 6,14,962.99 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा स्टेट बैंक की मार्केट कैप 9,950.94 करोड़ रुपये कम होकर 4,91,255.25 करोड़ रुपये बची है। इसी दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 9,458.65 करोड़ रुपये कम होकर 10,91,421.84 करोड़ रुपये बची है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 5,848.78 करोड़ रुपये कम होकर 5,74,463.54 करोड़ रुपये बची है।
जानिए किन 3 कंपनियों ने कराइ कमाई
वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 35,467.08 करोड़ रुपये बढ़कर 6,29,525.99 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा आईटीसी की मार्केट कैप 20,381.61 करोड़ रुपये बढ़कर 4,29,198.61 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा रही। इकसे अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 13,128.73 करोड़ रुपये बढ़ 4,54,477.56 करोड़ रुपये हो गई।
अब ये हैं मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 16,50,307.10 करोड़ रुपये
- टीसीएस 10,91,421.84 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,05,694.57 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,29,525.99 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,14,962.99 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 5,74,463.54 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक 4,91,255.25 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,54,477.56 करोड़ रुपये
- अडानी ट्रांसमिशन 4,31,662.20 करोड़ रुपये
- आईटीसी 4,29,198.61 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
