नई दिल्ली, अगस्त 22। शेयर में सप्ताह के अंतिम दिन भारी गिरावट आई, लेकिन इसके बाद भी निवेशकों को बीते हफ्ते तगड़ा फायदा हुआ है। मुम्बई शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते 1,31,173.41 करोड़ रुपये बढ़ी है। बीते पूरे हफ्ते में सेंसेक्स में 0.19 फीसदी यानी 107.97 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
बीते हफ्ते हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मार्केट कैप 50,234.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,15,016.63 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 35,344.44 करोड़ रुपये बढ़कर 13,15,919.03 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 30,442.29 करोड़ रुपये बढ़कर 4,01,782.58 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 8,335,27 करोड़ रुपये बढ़कर 7,34,755.12 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान एचडीएफसी की मार्केट कैप 3,512.87 करोड़ रुपये बढ़कर 4,91,729.99 करोड़ रुपये और विप्रो की मार्केट कैप 2,385.11 करोड़ रुपये बढ़कर 3,39,632.11 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं रिलायंस की मार्केट कैप 919.22 करोड़ रुपये बढ़कर 13,60,571.28 करोड़ रुपये हो गई है।
जानिए कंपनियों की मार्केट कैप में आई गिरावट
बीते हफ्ते स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैप 14,234.76 करोड़ रुपये कम होकर 3,82,642.72 करोड़ रुपये रह गई है। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 16,854.73 करोड़ रुपये घटकर 4,71,497.28 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 5,947.03 करोड़ रुपये कम होकर 8,37,756.50 करोड़ रुपये रह गई है।
जानिए सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 13,60,571.28 करोड़ रुपये
- टीसीएस 13,15,919.03 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,37,756.50 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 7,34,755.12 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,15,016.63 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,91,729.99 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 4,71,497.28 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,01,782.58 करोड़ रुपये
- एसबीआई 3,82,642.72 करोड़ रुपये
- विप्रो 3,39,632.11 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
