मुम्बई। मुम्बई शेयर में सूचीबद्ध कंपनियों में से सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 शीर्ष कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह 2,82,548.07 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। मार्केट कैप के मामले में टीसीएस, एचडीएफफसी बैंक और कोटक महिन्द्रा बैंक को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा। पिछले सप्ताह कोरोनावायरस महामारी दुनियाभर के वित्तीय बाजारों पर भारी पड़ी थी और सेंसेक्स में 2,224.64 अंक यानी 7.46 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। आलोच्य अवधि में दिग्गज आइटी कंपनी टीसीएस का मार्केट कैप 61,614.15 करोड़ रुपये कम होकर 6,20,794.53 करोड़ रुपये रह गया है।
ये रहा अन्य कंपनियों का हाल
एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 50,199.49 करोड़ रुपये की कमी के साथ 4,46,065.35 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह कोटक महिन्द्रा बैंक का मार्केट कैप 49,332.07 करोड़ रुपये की कमी के साथ 2,18,021.18 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह एचडीएफसी का मार्केट कैप 44,102.26 करोड़ रुपये कम होकर 2,59,703.22 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 34,691.74 करोड़ रुपये घटकर 1,85,436.82 करोड़ रुपये रह गया।
वहीं इनफोसिस का मार्केट कैप 28,996.74 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,49,342.72 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 13,611.62 करोड़ रुपये की कमी के साथ 2,31,288.35 करोड़ रुपये पर रह गया।
इन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा
हालांकि, इनके विपरीत आलोच्य अवधि में आईटीसी का मार्केट कैप 18,315.42 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 2,18,555.87 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह, रिलायंस का बाजार मूल्यांकन 8,050.87 करोड़ रुपये चढ़कर 6,83,499.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचयूएल का मार्केट कैप 2,873.37 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,66,210.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Air Deccan : कोरोना का शिकार बनने वाली पहली कंपनी, नौकरियों पर संकट
कोरोना वायरस से पैदा हुईं परिस्थितियों के चलते विमानन कंपनी एयर डेक्कन को अपना परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद करना पड़ा है। एयर डेक्कन ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि कर्मचारियों को इस दौरान अवैतनिक छुट्टी पर भेज दिया गया है। र्मचारियों को लिखे ई मेल में एयर डेक्कन के सीईओ अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि वर्तमान वैश्विक और घरेलू हालात बेहद विपरीत हैं। भारतीय विमानन नियामक ने लॉकडाउन के चलते 14 अप्रैल तक परिचालन बंद रखने का निर्देश दिया हुआ है। ऐसे में कंपनी के पास अगले आदेश तक के लिए परिचालन बंद कर देने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा है कि मैं बेहद भारी मन से मैं यह भी कहना चाहता हूं कि कंपनी के सभी स्थाई, अस्थाई और अनुबंध पर रखे गए कर्मचारियों को परिचालन बंद रहने की अवधि में अवैतनिक अवकाश पर भेजा जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
