नई दिल्ली, दिसंबर 5। बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी का दौर रहा। इसके चलते निवेशकों को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है। हालांकि हफ्ते के अंतिम दिन की सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा गिर गया था, लेकिन पूरे हफ्ते के दौरान सेंसेक्स 589.31 अंक (1.03 प्रतिशत) की तेजी के साथ ही बंद हुआ। इसके चलते मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों की मार्केट कैप करीब 1,29,047.61 करोड़ रुपये बढ़ गई। बीते हफ्ते सबसे ज्यादा फायदा टीसीएस ने कराया है। आइये जानते है कि इस कंपनी और बाकी और किन कंपनियों ने फायदा कराया है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किस कंपनी ने कितना फायदा कराया
समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 71,761.59 करोड़ रुपये बढ़ी है। इसके साथ ही टीसीएस की मार्केट कैप 13,46,325.23 करोड़ रुपये हो गई। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 18,693.62 करोड़ रुपये बढ़कर 7,29,618.96 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 16,082.77 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,26,753.27 करोड़ रुपये हो गई। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 12,744.21 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 8,38,402.80 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,393.86 करोड़ रुपये बढ़कर 5,01,562.84 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान स्टेट बैंक की मार्केट कैप 2,409.65 करोड़ रुपये बढ़कर 4,22,312.62 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप इसी दौरान 1,961.91 करोड़ रुपये बढ़कर 5,50,532.73 करोड़ रुपये हो गई।
जानिए किन कंपनियों की मार्केट कैप घटी
जहां तक मार्केट कैप घटने की बात है तो भारती एयरटेल का मार्केट कैप 10,489.77 करोड़ रुपये कम होकर 3,94,519.78 करोड़ रुपये रह गया। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 3,686.55 करोड़ रुपये कम होकर 4,97,353.36 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 2,537.34 करोड़ रुपये कम होकर 15,27,572.17 करोड़ रुपये बची है।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 15,27,572.17 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 13,46,325.23 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,38,402.80 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,29,618.96 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,50,532.73 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,01,562.84 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 4,97,353.36 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,26,753.27 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक की मार्केट कैप 4,22,312.62 करोड़ रुपये
- एयरटेल की मार्केट कैप 3,94,519.78 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
