नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में 6 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते 60,198.67 करोड़ रुपये बढ़ी है। इस दौरान इनफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। वहीं रिलायंस, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल काे भी तगड़ा मुनाफा हुआ है। हालांकि बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस में निवेश करने वालों को नुकसान सहना पड़ा है।

जानिए किन कंपनियों का कितना बढ़ा मार्केट कैप
बीते हफ्ते इनफोसिस की मार्केट कैप 19,849.41 करोड़ रुपये बढ़कर 5,26,627.07 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 17,204.68 करोड़ रुपये बढ़कर 10,91,362.33 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचयूएल की मार्केट कैप 16,035.72 करोड़ रुपये बढ़र 5,63,881.75 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 3,518.83 करोड़ रुपये बढ़कर 2,82,079.59 करोड़ रुपये हो गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 2,544.02 करोड़ रुपये बढ़कर 3,88,414.04 करोड़ रुपये हो गई। वहीं रिलायंस की मार्केट कैप 1,046.01 करोड़ रुपये बढ़कर 12,64,021.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
इन कंपनियों की घटी मार्केट कैप
एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 7,755 करोड़ रुपये घटकर 7,69,364.60 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,445.63 करोड़ रुपये कम होकर 4,41,728.42 करोड़ रुपये रह गई। बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,121.69 करोड़ रुपये कम होकर 3,12,360.19 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 2,263.57 करोड़ रुपये घटकर 3,54,590.10 करोड़ रुपये पर आ गया।
ये है मार्केट कैप के हिसाब से देश की टॉप 10 कंपनियां
बीते हफ्ते मार्केट कैप में फेरबदल के बाद भी रिलायंस देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इनफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
