नई दिल्ली, अगस्त 14। बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 की मार्केट कैप बीते हफ्ते के 4 दिन में करीब 1,56,247.35 करोड़ रुपये बढ़ गई है। हालांकि इसके बाद इनफिसस और एलआईसी ने निवेशकों को निराश ही किया है। बीते मंगलवार को मुहर्रम पर शेयर बाजार बंद रहे थे। वहीं बीते 4 दिनों में सेंसेक्स 1,074 अंक (1.83 प्रतिशत) और निफ्टी 300 (1.95 प्रतिशत) बढ़कर बंद होने में सफल रहा था। आइये जानते हैं किन कंपनियों ने कराया है फायदा और किन 4 कंपनियों ने कराया है नुकसान।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इन कंपनियों ने कराया जमकर फायदा
बीते हफ्ते रिलायंस की मार्केट कैप 66,772.08 करोड़ रुपये बढ़कर 17,81,028.47 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 12,642.03 करोड़ रुपये बढ़कर 12,44,004.29 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 32,346.90 करोड़ रुपये बढ़कर 8,25,207.35 करोड़ रुपये हो गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 25,467.37 करोड़ रुपये बढ़कर 6,08,729.12 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 18,679.93 करोड़ रुपये बढ़कर 4,45,759.90 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 339.04 करोड़ रुपये बढ़कर 4,42,496.12 करोड़ रुपये हो गई।
इन 4 कंपनियों ने कराया है भारी नुकसान
वहीं बीते हफ्ते इनफोसिस की मार्केट कैप 9,262.29 करोड़ रुपये कम होकर 6,70,920.64 करोड़ रुपये बची है। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 11,454.26 करोड़ रुपये कम होकर 6,09,765.92 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एलआईसी की मार्केट कैप 3,289 करोड़ रुपये कम होकर 4,31,459.72 करोड़ रुपये बची। इसी दौरान एसबीआई की मार्केट कैप 4,73,584.52 करोड़ रुपये के स्तर पर स्थिर रही।
मार्केट कैप के लिहाज के अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 17,81,028.47 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,44,004.29 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,25,207.35 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,70,920.64 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,09,765.92 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,08,729.12 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,73,584.52 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,45,759.90 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,42,496.12 करोड़ रुपये
- एलआईसी 4,31,459.72 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications