
Top 10 companies in terms of market cap : सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 की मार्केट कैप पिछले सप्ताह 49,231.44 करोड़ रुपये कम हो गई। वहीं 4 कंपनियों की मार्केट कैप संयुक्त रूप से 35,840.35 करोड़ रुपये बढ़ी है। इसके अलावा पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 159.18 अंक (0.26 प्रतिशत) टूटकर बंद हुआ था।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किन कंपनियों ने पैसा डुबाया
हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 15,918.48 करोड़ रुपये गिरकर 6,05,759.87 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 12,540.63 करोड़ रुपये घटकर 4,29,474.82 करोड़ रुपये बची। वहीं आईटीसी की मार्केट कैप 11,420.89 करोड़ रुपये घटकर 4,60,932.38 करोड़ रुपये रह गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 6,863.37 करोड़ रुपये की गिरावट 5,95,885.63 करोड़ रुपये बची। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 1,255 करोड़ रुपये घटकर 9,23,933.45 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 1,233.07 करोड़ रुपये घटकर 4,91,080 करोड़ रुपये रह गया।
अब जानिए किन कंपनियों ने कराई है कमाई
बीते हफ्ते चार कंपनियों ने कमाई भी कराई है। इस लिस्ट में टीसीएस सबसे ऊपर रही है। टीसीएस की मार्केट कैप 19,612.52 करोड़ रुपये बढ़कर 12,93,639.32 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा स्टेट बैंक की मार्केट कैप 7,585.92 करोड़ रुपये बढ़कर 4,93,486.41 करोड़ रुपये हो गई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 4,938.8 करोड़ रुपये बढ़कर 15,80,653.94 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 3,703.11 करोड़ रुपये बढ़कर 6,76,638.36 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 15,80,653.94 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,93,639.32 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 9,23,933.45 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,76,638.36 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,05,759.87 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5,95,885.63 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक 4,93,486.41 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,91,080 करोड़ रुपये
- आईटीसी 4,60,932.38 करोड़ रुपये
- एयरटेल 4,29,474.82 करोड़ रुपये
नोट : यह आंकड़े 12 फरवरी 2023 तक के अपडेट हैं।


Click it and Unblock the Notifications