नई दिल्ली, सितंबर 12। शेयर बाजार में इन दिनों तेजी का दौर चल रहा है। इस तेजी का आलम यह है कि सेंसेक्स की टॉप 10 में से केवल 5 कंपनियों ने ही निवेशकों की दौलत को 1 हफ्ते में करीब 63,000 करोड़ रुपये बढ़ा दिया है। इन 5 कंपनियों के नाम हैं रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, स्टेट बैंक और भारती एयरटेल। इन 5 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते 62,508.32 करोड़ रुपये बढ़ी है। वहीं पिछले हफ्ते सेंसेक्स 175.12 अंक (0.30 फीसदी) की बढ़त के साथ रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।
जानिए क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किस कंपनी की कितनी बढ़ी मार्केट कैप
बीते हफ्ते रिलायंस की मार्केट कैप 23,582.73 करोड़ रुपये बढ़कर 15,37,600.23 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 15,377.67 करोड़ रुपये बढ़कर 3,76,917.83 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 12,836.43 करोड़ रुपये बढ़कर 5,11,126.48 करोड़ रुपये हो गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 9,997.52 करोड़ रुपये बढ़कर 6,59,941.45 करोड़ रुपये हो गई। एसबीआई की मार्केट कैप 713.97 करोड़ रुपये बढ़कर 3,85,721.71 करोड़ रुपये हो गई।
इन कंपनियों में निवेश करने वालों को हुआ नुकसान
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से जहां 5 कंपनियों में निवेश करने वालों को फायदा हुआ है, वहीं 5 कंपनियों में निवेश करने वालों को नुकसान भी हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान टीसीएस को हुआ है। टीसीएस की मार्केट कैप बीते हफ्ते 18,347.3 करोड़ रुपये कम होकर 14,02,587.80 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 5,824.68 करोड़ रुपये कम होकर 4,48,383.08 करोड़ रुपये रह गई है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 4,429.22 करोड़ रुपये कम होकर 8,67,933.20 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 3,605.59 करोड़ रुपये कम होकर 7,17,639.19 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 3,013.49 करोड़ रुपये घटकर 4,99,218.97 करोड़ रुपये रह गई है।
अब ये हैं सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 15,37,600.23 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 14,02,587.80 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,67,933.20 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,17,639.19 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 6,59,941.45 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,11,126.48 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 4,99,218.97 करोड़ रुपये
- एसबीआई की मार्केट कैप 3,85,721.71 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,48,383.08 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल की मार्केट कैप 3,76,917.83 करोड़ रुपये
FPI का भारतीय बाजारों में निवेश जारी
शेयर बाजार में बीते हफ्ते फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (एफपीआई) का निवेश भी बढ़ा है। सितंबर में अभी तक ही 7,605 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी एफपीआई निवेशक कर चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक 1 से लेकर 9 सितंबर 2021 के बीच विदेशी निवेशकों ने इक्विटी बाजार में 4,385 करोड़ रुपये और डेट बाजार में 3,220 करोड़ रुपये का निवेश का निवेश किया है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications