नई दिल्ली, जून 5। बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों की मार्केट कैप बीते 1 हफ्ते में करीब 2,31,320.37 करोड़ रुपये बढ़ गई है। इसमें सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कराया है। वहीं अगर देखा जाए तो बीते हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 884.57 अंक (1.61 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुआ है। हालांकि अगर टॉप 10 कंपनियों पर नजर डालेंगे तो 4 कंपनियों को छोड़कर बाकी 6 ने घाटा ही कराया है। आइये जानते हैं पूरा डिटेल।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए इन टॉप 10 कंपनियों का हाल
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित टीसीएस, इनफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक ने जमकर कमाई कराई है। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, जीवन बीमा निगम (एलआईसी), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी और भारती एयरटेल ने सामूहिक रूप से 68,140.72 करोड़ रुपये का नुकसान कराया है।
जानिए किस कंपनी ने कितनी कमाई कराई
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 1,38,222.46 करोड़ रुपये बढ़कर 18,80,350.47 करोड़ रुपये हो गई। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 64,618.85 करोड़ रुपये बढ़कर 12,58,274.59 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 25,728.52 करोड़ रुपये बढ़कर 6,40,373.02 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 2,750.54 करोड़ रुपये बढ़कर 5,17,049.46 करोड़ रुपये हो गई।
इन कंपनियों ने कराया घाटा
वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप बीते हफ्ते 25,955.25 करोड़ रुपये कम होकर 3,76,972.75 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एलआईसी की मार्केट कैप 13,472.25 करोड़ रुपये कम होकर अब केवल 5,06,157.94 करोड़ रुपये बची है। एचडीएफसी की मार्केट कैप 9,355.02 करोड़ रुपये कम होकर 4,13,299.36 करोड़ रुपये हर गई है। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 8,963.69 करोड़ रुपये कम होकर 5,38,561.56 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 6,199.94 करोड़ रुपये कम होकर 7,66,314.71 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एसबीआई की मार्केट कैप 4,194.57 करोड़ रुपये कम होकर 4,14,369.71 करोड़ रुपये बची।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 18,80,350.47 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,58,274.59 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,66,314.71 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,40,373.02 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,38,561.56 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5,17,049.46 करोड़ रुपये
- एलआईसी 5,06,157.94 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,14,369.71 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,13,299.36 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 3,76,972.75 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications