Market cap: बीते हफ्ते शेयर बाजार में काफी उठापटक नजर आई। इसके चलते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का रिटर्न काफी उठापटक भरा रहा। जहां इन देश की टॉप 10 कंपनियों में से 5 कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी है, वहीं 5 कंपनियों ने निवेशको को नुकसान कराया है।
जहां देश की टॉप 10 कंपनियों में से 5 कंपनियों की मार्केट में 1,97,958.56 करोड़ रुपये की गिरावट आई, वहीं दूसरी ओर देश की 10 टॉप कंपनियों में से 5 कंपनियों के मार्केट कैप में 90,735.11 करोड़ रुपये बढ़ी भी है। आइये जानते एक एक कंपनी के बारे में। बीते हफ्ते जहां टीसीएस की मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कम हुई, वहीं सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है।

जानिए नुकसान कराने वाली कंपनियों के बारे में
देश की टॉप 10 कंपनियों में से 5 कंपनियों के मार्केट कैप में 1,97,958.56 करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली है। सबसे ज्यादा नुकसान टीसीएस को हुआ। इसके मार्केट कैप 1,10,134.58 करोड़ रुपये घटकर 14,15,793.83 करोड़ रुपये बची है। वहीं इंफोसिस की मार्केट कैप 52,291.05 करोड़ रुपये घटकर 6,26,280.51 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर मार्केट कैप 16,834.82 करोड़ रुपये घटकर 5,30,126.53 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा एलआईसी की मार्केट कैप 11,701.24 करोड़ रुपये घटकर 5,73,266.17 करोड़ रुपये बची। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 6,996.87 करोड़ रुपये घटकर 10,96,154.91 करोड़ रुपये बची।
जानिए फायदा कराने वाली कंपनियों के बारे में
देश की 10 टॉप कंपनियों में से 5 कंपनियों के मार्केट कैप में 90,735.11 करोड़ रुपये की बढ़त देखने को मिला। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की मार्केट कैप 49,152.89 करोड़ रुपये बढ़कर 19,68,748.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं स्टेट बैंक की मार्केट कैप 12,851.44 करोड़ रुपये बढ़कर 6,66,133.03 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान आईटीसी की मार्केट कैप 11,108.51 करोड़ रुपये बढ़कर 5,34,768.59 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 9,430.48 करोड़ रुपये बढ़कर 6,98,855.66 करोड़ रुपये हो गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 8,191.79 करोड़ रुपये बढ़कर 7,65,409.98 करोड़ रुपये हो गई।
ये हैं मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस : 19.68 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस : 14.15 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक : 10.96 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक : 7.65 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल : 6.98 लाख करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक : 6.66.लाख करोड़ रुपये
- इंफोसिस : 6.26 लाख करोड़ रुपये
- एलआईसी : 5.73 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी : 5.34.लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर : 5.30 लाख करोड़ रुपये
नोट: कंपनियों की मार्केट कैप की गणना बीते शुक्रवार के रेट के हिसाब से की गई है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
More From GoodReturns

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति



Click it and Unblock the Notifications