नयी दिल्ली। सेल्स आंकड़ों के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने मार्च 2021 में अपनी कुछ कारों पर बेहद आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान किया है। हुंडई के साथ-साथ रेनॉल्ट भी अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। यदि आपका इरादा नयी कार खरीदने का है तो ये मौका बहुत अच्छा है। आइए जानते हैं हुंडई और रेनॉल्ट की कारों पर मिल रहे डिस्काउंट की डिटेल।
हुंडई सैंट्रो
हुंडई के एंट्री-लेवल मॉडल, सैंट्रो को क 'एरा' मॉडल को 10,000 रु के कैश डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। जबकि सैंट्रो के अन्य सभी वेरिएंट पर 20,000 रु की छूट मिल रही है। कंपनी की सैंट्रो के सभी मॉडलों पर 15,000 रु का एक्सचेंज बोनस और 5000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
ग्रैंड आई10 नियोस
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस के 1.2 लीटर वाले पेट्रोल और सीएनजी मॉडल पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। 1.0 लीटर वाले टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर नकद छूट 30,000 रुपये की है। बाकी एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट क्रमशः 15,000 रुपये और 5,000 रुपये की ही है।
हुंडई ऑरा
हुंडई ऑरा पर खरीदारों को 30000 रु का कैश डिस्काउंट मिलेगा। ये छूट केवल 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर मिलेगी। इसके 1.2 लीटर पेट्रोल और डीजल मॉडल पर 10,000 रुपये का ही कैश डिस्काउंट मिलेगा। जबकि सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है। मगर इस कार के सभी मॉडलों पर 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। कंपनी की बाकी कारों (आई20, वेन्यू, वरना, क्रेटा, एलैंट्रा, टक्सन और कोना ईवी) पर कोई आधिकारिक छूट नहीं दी जा रही है। हालांकि कुछ डीलर अपने स्तर पर छूट दे सकते हैं। इसलिए अपने स्थानीय हुंडई शोरूम पर जाकर चेक करें।
रेनॉल्ट क्विड
- 20,000 रु तक का एक्सचेंज बेनेफिट
- चुनिंदा वेरिएंट पर 10,000 तक का लॉयल्टी बेनेफिट
- 2020 के मॉडल पर 20,000 रु और 2021 के मॉडल पर 10,000 रु का कैश डिस्काउंट
- 10,000 रु तक की कॉर्पोरेट छूट या ग्रामीण ग्राहकों के लिए 5,000 रु का स्पेशल ऑफर
रेनॉल्ट ट्राइबर
- 20,000 रु तक का एक्सचेंज बेनेफिट
- चुनिंदा वेरिएंट पर 10,000 रु तक का लॉयल्टी बेनेफिट
- एएमटी वेरिएंट पर 30,000 रु, मैनुअल 2020 मॉडल पर 20,000 रु और मैनुअल 2021 मॉडल पर 15,000 रु तक का कैश बेनेफिट
- 10,000 रु तक की कॉर्पोरेट छूट या ग्रामीण ग्राहकों के लिए 5,000 रु का स्पेशल ऑफर
रेनॉल्ट डस्टर
रेनॉल्ट डस्टर (1.5 लीटर) के केवल आरएक्सएस और आरएक्सजेड वेरिएंट पर 30,000 रु तक का एक्सचेंज बेनेफिट, 15000 रु तक का लॉयल्टी बेनेफिट और 30,000 रु तक की कॉर्पोरेट छूट या ग्रामीण ग्राहकों के लिए 15,000 रु का स्पेशल ऑफर उपलब्ध है। वहीं इसकी 1.3 लीटर इंजन कार पर केवल आरएक्सएस और आरएक्सजेड वेरिएंट पर 30,000 रु तक का एक्सचेंज बेनेफिट, 15,000 रु तक का लॉयल्टी बेनेफिट, आरएक्सई वेरिएंट पर 20,000 रु तक का लॉयल्टी बेनेफिट दिया जा रहा है। सात ही केवल आरएक्सएस सीवीटी और एमटी वेरिएंट पर 30,000 रु तक का कैश बेनेफिट और 30,000 रु तक की कॉर्पोरेट छूट या ग्रामीण ग्राहकों के लिए 15,000 रु का स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications