नयी दिल्ली। हाल ही में कई सरकारी बैंकों ने लोन सस्ता कर दिया है। कई बैंकों ने लोन पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है। इनमें सबसे ताजा नाम केनरा बैंक का है। केनरा बैंक ने रेपो-लिंक्ड ब्याज दर (आरएलएलआर) में 40 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। केनरा बैंक ने आरएलएलआर 40 बेसिस पॉइंट्स घटा कर 6.90 फीसदी कर दी है। इतना ही नहीं केनरा बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में भी कटौती की है। बैंक ने एमसीएलआर में विभिन्न अवधियों के लिए एमसीएलआर में 20 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। केनरा बैंक ने एक बयान में कहा है कि संशोधित लोन ब्याज दरें 7 जून से प्रभावी होंगी। सभी नए रिटेल लोन (आवास, शिक्षा, वाहन), एमएसएमई को क्रेडिट आरएलएलआर से जुड़े हैं।
रेपो रेट में कटौती से सस्ता हुआ लोन
भारतीय रिजर्व बैंक ने मई में रेपो रेट में 40 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की। कई बैंकों ने रेपो रेट में कटौती का फायदा ग्राहकों को पहुंचा दिया। हाल ही में, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक सहित कई बैंकों ने रेपो दर से जुड़ी अपनी उधार दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की कटौती की है। इनमें पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने ब्याज दरों में 0.40 फीसदी की कटौती की। इन बैंकों ने रेपो रेट से जुड़ी दरें घटाईं। वहीं यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एक्टर्ननल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) में 40 बेसिस पॉइंट्स की कमी की। इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स कम कर दिए।
यूनियन बैंक की ब्याज दरें
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की, जिससे इसकी नई ब्याज दरें गिर कर 6.80 फीसदी रह गईं। यूनियन बैंक की नई ब्याज दरें 1 जून से लागू हो चुकी हैं। वहीं यूको बैंक ने ब्याज दरों में कटौती कर इन्हें 6.90 फीसदी तक घटा दिया है। यूको बैंक में रिटेल और एमएसएमई लोन 0.40 फीसदी तक सस्ता हो गया है।
बैंक ऑफ इंडिया का खास तोहफा
बैंक ऑफ इंडिया ने भी एमसीएलआर में 25 बेसिस पॉइंट्स कम किए हैं। इससे बैंक के होम लोन, ऑटो लोन और एमएसएमई लोन सस्ते हो गए हैं। इसकी भी नई लोन ब्याज दरें 1 जून से लागू हो चुकी हैं। बैंक ऑफ इंडिया की नई ब्याज दरें 1 साल तक के लिए घट कर 7.70 फीसदी रह गई हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी एक महीने से एक साल तक के लिए एमसीएलार में 20 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। इंडियन ओवरसीज बैंक की नई ब्याज दरें 10 जून से लागू होंगी। बैंक ने रेपो लिंक्ड रेट (आरएलएलआर) से जुड़े लोन पर अपनी ब्याज दर को 7.25 प्रतिशत से 6.85 प्रतिशत प्रति वर्ष तक कम कर दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications