Madhya Pradesh में मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस कैबिनेट बैठक में लोगों के हित के लिए कई सारे फैसले लिए गए है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि श्रम विभाग की संबल खिलाड़ी योजना को मंजूरी मिल गई है। प्रदेश स्तर के खिलाड़ियों को इस योजना के तहत 25 हजार रु दिए जायेंगे। वही, इस योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को 50 हजार रु की राशि दी जाएगी।

मध्य प्रदेश में पटवारियों को 3 हजार रु हर महीने एग्री स्टेट सर्वे भत्ता मिलेगा। इस संबंध में शिवराज कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। राज्य में कार्यरत कोटवारों के मानदेय में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के लंबित पांचवें वेतनमान को भी मंजूरी दे दी है। सरकारी कॉलेजों में पढ़ाने वाले गेस्ट टीचर्स का मासिक मानदेय में वृद्धि हो गई है। गेस्ट टीचर्स का मासिक मानदेय 37,500 रु से बढ़कर 50 हजार रु कर दिया है।
उन्हें इसके अलावा ऐच्छिक अवकाश, आकस्मिक अवकाश और नियमानुसार स्थानांतरण का भी फायदा मिलेगा। पिछोर नई तहसील बनेगी। इसके साथ ही मुरैना जिले में पोरसा को नया सब डिवीजन बनाने को मंजूरी दी गई है।
मऊगंज जिले में नई तहसील देवतालाब बनेगी इसको मंजूरी दे दी है। पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा लोन योजना के तहत लोन की पात्रता को 25 लाख रु से बढ़ाकर 30 लाख रु कर दिया है। इसको भी मध्य प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके अलावा एजुकेशन लोन पर लगने वाली ब्याज की 5 फीसदी राशि प्रदेश सरकार वाहन करेगी। इसके अलावा अब सरकार 65 साल से ज्यादा उम्र वाले पत्रकार और उनकी पत्नी का स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम की राशि का भुगतान करेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
