Changes from 1 December : 5 दिन में नया महीना शुरू होने जा रहा है, जो कि नये साल 2023 से पहले अंतिम महीना होगा। हर महीने के साथ ही दिसंबर की पहली तारीख से भी कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव होंगे फाइनेंशियल, तो जाहिर सी बात है कि इनका आपकी जेब पर भी असर पड़ेगा। इसलिए आपको उन बदलावों के बारे में पहले से जानना जरूरी है।
क्या क्या हो सकते हैं बदलाव
हर महीने कुछ ऐसे बदलाव होते हैं कि रोजमर्रा के खर्चों पर भी उनका फर्क पड़ता है। अब जो 1 दिसंबर से बदलाव हो सकते हैं उनमें एलपीजी गैस सिलेंडर और ट्रेनों के टाइम टेबल शामिल हैं। वहीं एटीएम से जुड़ा भी एक नियम बदलने जा रहा है। अब जानते हैं इन बदलावों के बारे में।
एटीएम से जुड़ा नियम
जो जानकारी सामने आई है कि अब किसी भी बैंक की एटीएम मशीन से फ्रॉड काफी होते हैं। फर्जीवाड़े की संभावना बनी रहती है। अब हो यह रहा है कि कई बैंक मशीन से कैश विड्रॅाल करने के तरीके बदलने जा रहे हैं। पीएनबी और एसबीआई इस तरह के कदम पहले ही उठा चुके हैं। नये तरीके में होता यह है कि मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है। जब वो आप ओटीपी डालते हैं तो ही आप कैश निकल पाएंगे। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आई है कि कौन-कौन से बैंक ये बदलाव करेंगे।
ट्रेनों के टाइम टेबल
दिसंबर एक ऐसा महीना है जब देश में सर्दी आ जाती है और कोहरा काफी हो जाता है। ऐसे में ट्रेन रूट्स प्रभावित होते हैं। इसके चलते ट्रेनों के आने-जाने में दिक्कत होती है। जानकारी के अनुसार जो ट्रेनें सुबह चलती हैं उनके समय में बदलाव होने जा रहा है। पर किस-किस ट्रेन का टाइम बदलेगा, इसकी जानकारी 1 दिसंबर को सामने आ सकती है।
थर्ड पार्टी इंश्योंरेस
वहीं इंश्योरेंस से जुड़ा एक नियम बदलेगा। बता दें कि थर्ड पार्टी इंश्योंरेस के चार्जेज बढ़ने वाले हैं। मगर ये कुछ नॅामिनल चार्जेस होंगे, जिनमें बढ़ोतरी होगी।
गैस सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव होता है। हालांकि यह जरूरी भी नहीं कि बदलाव हो। सिलेंडर दो तरह के होते हैं। एक घरेलू और दूसरे कमर्शियल। अकसर ऐसा भी होता है कि एक की कीमत बदले और दूसरे कि नहीं।
नवंबर में क्या हुआ था
नवंबर की एक तारीख से कमर्शियल सिलेंडर के दाम 125 रु तक घटाये गये थे। मगर घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। आम जनता काफी परेशान है। क्योंकि घरेलू सिलेंडर की कीमत 1000 रु से ऊपर चल रही है। संभावना है कि इस बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो जनता को राहत मिलेगी।
सीएनजी-पीएनजी
पहली तारीख से सीएनजी और पीएनजी की कीमतें भी बदल सकती हैं। दिल्ली-मुंबई में शुरुआती हफ्ते में पेट्रोलियम कंपनिया गैस के दामों की समीक्षा और फिर बदलाव करती हैं। ऐसे में संभव है कि दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में सीएनजी और पीएनजी के दामों में बदलाव हो।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications