नयी दिल्ली। भारतीय नेताओं की संपत्ति कितनी है इसे लेकर सवाल उठते रहते हैं। यूं तो नेताओं को अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होता है, मगर असल आंकड़ों पर जनता पूरी तरह यकीन नहीं करती। इस बीच अमीरों की एक नयी लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता टॉपर बन कर उभरे हैं। असल में कोरोना महामारी के बावजूद रियल्टी सेक्टर में अरबपतियों की संख्या बढ़ी है। हुरुन इंडिया के टॉप-100 सबसे अमीर रियल्टी डेवलपर्स की सूची में आठ नए लोग शामिल हुए हैं। इसी लिस्ट में लगातार चौथे साल पहले पायदान पर मैक्रोटेक के मंगल प्रभात लोढ़ा रहे हैं, जो डेवलपर और बीजेपी सांसद हैं।
कितनी बढ़ी दौलत
65 वर्षीय लोढ़ा और उनके परिवार की संपत्ति चालू वर्ष में 39 प्रतिशत बढ़कर 44,270 करोड़ रुपये हो गई। 1980 में मुंबई में स्थापित लोढ़ा डेवलपर्स 2014-20 के दौरान सेल्स वैल्यू के हिसाब से सबसे बड़ी रियल एस्टेट डेवलपर रही है। वहीं डिलीवर एरिया के हिसाब से यह दूसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है। वहीं 36,430 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ डीएलएफ के 61 वर्षीय राजीव सिंह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। डीएलएफ के शेयर की कीमत में 50 प्रतिशत की वृद्धि के चलते राजीव की संपत्ति में 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
कौन रहा तीसरे नंबर पर
दौलत में 70 फीसदी की बढ़ोतरी के चलते 26,260 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चंद्र रहेजा और के रहेजा कॉर्प का परिवार दो स्थान ऊपर चढ़ तक तीसरे स्थान पर रहे। इनके पास 2 करोड़ वर्ग फुट से अधिक ऑफिस स्पेस है, जिसके चलते ये दूसरे सबसे बड़े कमर्शियल डेवलपर हैं। चौथे स्थान पर 23,220 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ एम्बेसी ऑफिस पार्क बेंगलुरु के जितेंद्र विरवानी रहे।
और कौन-कौन है लिस्ट में शामिल
हीरानंदानी कम्युनिटीज के निरंजन हीरानंदानी 20,600 करोड़ रुपये के साथ पांचवे, 15,770 करोड़ रुपये के साथ ओबेरॉय रियल्टी छठे और बागबेन डेवलपर्स, बेंगलुरु के राजा बगमान सातवें नंबर पर रहे, जिनकी दौलत 15,590 करोड़ रुपये है। इनके बाद मुंबई के रनवाल डेवलपर्स के सुभाष रनवाल (11,450 करोड़ रुपये), पीरामल रियल्टी, मुंबई के अजय पीरामल (6,560 करोड़ रुपये) और 6,340 करोड़ की संपत्ति के साथ फीनिक्स मिल्स, मुंबई के अतुल रुइया रहे।
सबसे ज्यादा लोग मुंबई के
शीर्ष-100 लोगों में से मुंबई के अधिकतम 31 लोग इस लिस्ट में शामिल है। इनमें पहले और तीसरे पायदान के अमीर व्यक्ति भी मुंबई के हैं। मुंबई के बाद 22 और 20 प्रवेशकों के साथ दिल्ली और बेंगलुरू का नंबर रहा। इन 100 बिल्डरों की संपत्ति में पिछले साल 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिससे उनकी कुल दौलत 3,48,660 करोड़ रु हो गयी।
कई लोगों की दौलत घटी
महामारी के प्रभाव से 2019 के मुकाबले 27 लोग इस लिस्ट से बाहर हुए, क्योंकि उनकी दौलत में 33 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि 65 प्रतिशत की संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। असल में टॉप डेवलपर्स पर कोरोना महामारी का प्रभाव ज्यादा नहीं पड़ा। 2020 की सूची में सत्व डेवलपर्स के बिजय कुमार अग्रवाल की दौलत में सबसे तेजी से बढ़ोतरी हुई।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications