Mangal Electrical IPO : पावर सेक्टर में कामकाज करने और इलेक्ट्रीसिटी के डिस्ट्रीव्यूशन और ट्रांसमिशन के लिए उपयोग किए जाने वाले ट्रांसफार्मर को बनाने वाली कंपनी मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड का आईपीओ आज यानी बुधवार (20 अगस्त) को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। कंपनी के आईपीओ सब्सक्रिप्शन 22 अगस्त (शुक्रवार) को बंद होगा।

सब्सक्रिप्शन खुलने के साथ आईपीओ को अनऑफिशियल मार्केट यानी ग्रे मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज का जीएमपी (GMP) यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम पॉजिटिव दायरे में है। मंगल इलेक्ट्रिकल का आईपीओ 400 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 0.71 करोड़ शेयरों का एक फ्रैश इश्यू है।
Mangal Electrical IPO Subscription Status
मंगल इलेक्ट्रिकल आईपीओ को अब तक 0.14 गुना सब्सक्राइब किया गया है। 20 अगस्त, 2025 को सुबह 11:34:43 बजे (पहले दिन) तक इस पब्लिक इश्यू को रिटेल सेगमेंट में 0.24 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) में 0 गुना और एनआईआई सेगमेंट में 0.10 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
Mangal Electrical IPO Price Band
मंगल इलेक्ट्रिकल के आईपीओ का प्राइस बैंड 533 रुपये से 561 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए लॉट साइज़ 26 है। एक रिटेल निवेशक द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि अपर प्राइस बैंड पर 14,586 रुपये (26 शेयर) है। एसएनआईआई के लिए लॉट साइज़ निवेश 14 लॉट (364 शेयर) है, जिसकी कुल राशि 2,04,204 रुपये है और बीएनआईआई के लिए 69 लॉट (1,794 शेयर) है, जिसकी कुल राशि 10,06,434 रुपये है।
Mangal Electrical IPO Allotment Date
मंगल इलेक्ट्रिकल के आईपीओ का अलॉटमेंट 25 अगस्त, 2025 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।
Mangal Electrical IPO Listing Date
मंगल इलेक्ट्रिकल का आईपीओ बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग तिथि 28 अगस्त, 2025 तय की गई है।
Mangal Electrical IPO Registrar
सिस्टमैटिक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
Mangal Electrical IPO GMP
ग्रे मार्केट में मंगल इलेक्ट्रिकल आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अनऑफिशियल मार्केट को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट्स के अनुसार, आईपीओ का जीएमपी (GMP, Grey Market Premium) बुधवार (20 अगस्त) को सुबह के 11:48 बजे 25 रुपये था। यानी अपर प्राइस बैंड 561 रुपये के हिसाब से देखें तो शेयरों के 586 रुपये पर लिस्ट होने की संभावना है, जो 4.46 फीसदी के प्रीमियम यानी लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। हालांकि, ध्यान रखने योग्य बात है कि यह सिर्फ एक अनुमान है, वास्तिक लिस्टिंग डेटा से इसका कोई सीधा संबंध नहीं है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications