MP : सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा अंचल में चांदगढ़ कुटी धाम पहुंचे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भगवान शिव, मां नर्मदा और श्री गणेश की पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र वासियों के सुझाव पर चांदगढ़ कुटी में मंगल भवन बनाए जाने के लिए 25 लाख की राशि भी स्वीकृत की। इसके बाद मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामवासियों से भी मिले।

मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाड़ली बहनाओं ने भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन पर राखियां बांधीं। लाड़ली बहनें अपने बीच मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पाकर बेहद खुश हो गईं। लाड़ली बहनों ने मुख्य मंत्री चौहान को राखी और श्रीफल देकर शुभाशीष दिया।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान से लाड़ली बहनों ने कहा कि आपने यह योजना शुरू करके बहनों का मान बढ़ाया है। लाड़ली बहनों ने मुख्य मंत्री चौहान से कहा कि इससे हमारी छोटी छोटी जरुरतें की पूर्ति वक्त पर हो रही है। योजना की राशि अनेक शुभ कार्यों में इस्तेमाल में आ रही है।
मुख्य मंत्री चौहान ने नागरिकों से मुलाकात करते हुए उनसे कुशल क्षेम भी पूछी। सीएम ने इस अवसर पर कहा कि प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभ से छूटे हुए हितग्राहियों का सर्वे किया जाएगा। उन्होने कहा कि जरुरतमंदों आवास सहायता देने के लिए सीएम जन आवास योजना प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों का सर्वे करने के निर्देश दिए।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, विधायक विजयपाल सिंह और प्रेमशंकर वर्मा आदि मौजूद थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक स्वामी षडमुखानंदपुरी महाराज से आशीर्वाद भी लिया। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह उपस्थित थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications