Manba Finance IPO Allotment: प्राइमरी मार्केट में इन दिनों गजब की धूम है. निवेशक, पब्लिक इश्यू को हाथोंहाथ ले रहे हैं. एक के बाद एक कंपनियों के इश्यू के धमाकेदार लिस्टिंग से इनवेस्टर्स की रुचि IPO को लेकर बढ़ी है. यही वजह है कि पब्लिक इश्यू खुलते ही निवेशकों से दमदार रिस्पांस मिल रहा है. इस कड़ी में मनबा फाइनेंस (Manba Finance) का पब्लिक इश्यू भी शामिल हो गया है. यह अंतिम दिन 224 गुना से ज्यादा भरकर बंद हुआ है. आज 26 सितंबर को शेयर अलॉटमेंट होगा.
मनबा फाइनेंस आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस (Manba Finance IPO Allotment Status)
- स्टेप-1: BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
- स्टेप-2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और 'Equity' ऑप्शन पर क्लिक करें
- स्टेप-3: अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'Manba Finance' को सेलेक्ट करें
- स्टेप-4: यहां अपना एप्लीकेशन नंबर या फिरPAN नंबर भरें
- स्टेप-5: अब 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट कर दें
ग्रे मार्केट में मनबा फाइनेंस का शेयर भागा
मनबा फाइनेंस का शेयर लिस्टिंग से पहले जोरदार एक्शन दिखा रहा. इनवेस्टर्स से धमाकेदार रिस्पांस के बाद ग्रे मार्केट में शेयर की जबरदस्त डिमांड है. ग्रे मार्केट में शेयर करीब 48% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा. यानी शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले 58 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा. इस लिहाज से BSE और NSE पर मनबा फाइनेंस का शेयर प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है. बताते चलें कि इश्यू प्राइस 120 रुपए है. यानी स्टॉक 178 रुपए के आसपास लिस्ट हो सकता है.

IPO को मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस
मनबा फाइनेंस के IPO को निवेशकों को बंपर रिस्पांस मिला. यह अंतिम दिन 224 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ. 23 सितंबर से खुलकर इश्यू 25 सितंबर को बंद हुआ. इसका अलॉटमेंट 26 सितंबर को होगा फिर 30 सितंबर को लिस्टिंग हो सकती है. इसके लिए इश्यू प्राइस 120 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में निवेशकों को 125 शेयर मिलेंगे. बता दें कि कंपनी ने IPO में कुल 1,25,70,000 शेयर जारी किए.
मनबा फाइनेंस का कारोबार
मनबा फाइनेंस लिमिटेड, मुंबई बेस्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी यानी NBFC है. यह टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स समेत EV टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स के लिए फाइनेंशियल सॉल्युशंस ऑफर करती है. साथ ही स्मॉल बिजनेस लोन और पर्सनल लोन का कारोबार भी है. कंपनी की मौजूदगी महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में है. 31 मार्चे 2024 तक कंपनी के साथ कुल 1344 कर्मचारी जुड़े रहे.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
