Mamaearth Q2 Results: बुधवार को मामाअर्थ ब्रांड का संचालन करने वाली होनासा कंज्यूमर ने चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही का नतीजा जारी कर दिया है। कंपनी को दूसरी तिमाही में 29 करोड़ 40 लाख रु का नेट प्राॅफिट हुआ है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 15.2 करो़ड़ रु का नेट प्राॅफिट हुआ था यह सालाना आधार पर 93 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।

सितंबर 2023 तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व पिछले वर्ष की समान तिमाही के 410 करोड़ रु के मुकाबले 21 फीसदी बढ़कर 496 करोड़ रु हो गया।
मामाअर्थ ने इस अवधि में 40 करोड़ रु का एबिटडा हासिल किया, जो वार्षिक आधार पर 53 फीसदी अधिक है। होनासा कंज्यूमर की तरफ से कहा गया है कि यह 6 ब्रांडों का 6 ब्रांडों का 1 अनूठा प्रस्ताव पेश करते हुए सबसे बड़ी डिजिटल-पहली बीपीसी कंपनी के रूप में विकसित हुई है।
इकोनामिक्स टाइम की एक खबर के मुताबिक, वर्ष 2022 के लिए मामाअर्थ को रिटेल खर्च के मामले में 'टॉप -15 बीपीसी ब्रांड्स' में शामिल किया गया था। होनासा कंज्यूमर पोर्टफोलियो के दूसरे ब्रांड, डर्मा कंपनी ने 380 करोड़ रु का एआरआर हासिल किया है और तीसरा ब्रांड एक्वालॉजिका ने 180 करोड़ रु का एआरआर हासिल करने वाला सबसे तेज़ ब्रांड बन गया है।
होनासा के अध्यक्ष और सीईओ वरुण अलघ ने कहा कि मुझे चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही और पहली वित्तीय वर्ष पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भारत में सौंदर्य मार्केट अवसरों से भरा हुआ है, और हमें सभी ब्रांडों में हमारे ऑन-ट्रेंड नवाचारों के लिए उपभोक्ताओं का बहुत सारा प्यार मिल रहा है।
होनासा की तरफ से कहा गया है कि वह काफी मजबूर ऑफलाइन वितरण पर भी काफी ध्यान केंद्रित कर रहे है। नील्सनआईक्यू के मुताबिक, होनासा कंज्यूमर के ब्रांडों ने सितंबर 2023 में 1 लाख 65 हजार ऑफलाइन आउटलेट्स पर खुदरा बिक्री की, जो वार्षिक आधार पर ऑफलाइन वितरण में 47 फीसदी की वृद्धि है।
कंपनी ने पहली छमाही में परिचालन से राजस्व में 961 करोड़ रु कमाए, जो वार्षिक आधार पर 33 फीसदी बढ़ रहा था।
वित्त वर्ष की पहली छमाही में इसने एबिटडा में वार्षिक आधार पर 400 फीसदी की वृद्धि के साथ 70 करोड़ रु की वृद्धि दर्ज की। पीएटी पहली छमाही में 1000 फीसदी से अधिक बढ़कर 54 करोड़ रु हो गया।
अलघ की तरफ से कहा गया है कि मार्केट में होनासा बेहतर वृद्धि देने में सक्षम रहा है। कंपनी के लाभप्रदता पोर्टफोलियो में निरंतर सुधार कर रहा है। अलघ की तरफ से कहा गया है कि वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में हमारा कारोबार 33 फीसदी की दर से बढ़ा है, जो भारत में एफसीएमजी कंपनियों की औसत वृद्धि का 3.8 गुना है।
कंपनी के शेयर बुधवार 22 नवंबर 2023 को एनएसई पर लगभग 5 फीसदी की गिरावट के साथ 349 रुपये पर बंद हुए। इसका 52 सप्ताह का उच्चतर और निचला स्तर की बात करें तो फिर इसका 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 384.00 रु है वहीं, 52 सप्ताह का निचला स्तर की बात करें तो 256.30 रु हैं।
यह भी पढ़ें: Business Idea : नारियल तेल का कारोबार बनाएगा अमीर, ऐसे करें शुरू
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
