नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच के सिलसिले में रेलिगेयर हेल्थ एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह और सुनील गोधवानी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ईडी के एक प्रवक्ता ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सिंह और गोधवानी को दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

ईडी ने मामला दर्ज किया
वहीं दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू द्वारा दायर केस के आधार पर ईडी ने भी मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि दोनों को महानगर दंडाधिकारी के समक्ष जेल में ही पेश किया जाएगा और उनसे पूछताछ के लिए ईडी हिरासत की मांग करेगी। गोधवानी और सिंह के अलावा ईओडब्ल्यू ने पिछले महीने आरोपी के भाई शिविंदर, कवि अरोरा और सुनील सक्सेना को भी गिरफ्तार किया था।
हजारों करोड़ रुपये का नुकसान कराने का आरोप
उन पर आरोप है कि उन्होंने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज को 2,397 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रेलिगेयर पर पूरा नियंत्रण रखने वाले आरोपियों ने अपने ऋणों के निपटान के माध्यम से फर्म को आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में डाला।
शिविंदर-मलविंदर हाईकोर्ट में भी केस हार चुके
दाइची ने 2008 में रैनबैक्सी को खरीदा था। बाद में कहा कि मलविंदर-शिविंदर ने रैनबैक्सी के बारे में रेग्युलेटरी खामियों जैसी अहम जानकारियां छिपाईं। इस दलील के साथ उसने सिंगापुर ट्रिब्यूनल में शिकायत की थी। ट्रिब्यूनल ने 2016 में दाइची के पक्ष में फैसला देते हुए मलविंदर-शिविंदर को भुगतान के आदेश दिए थे। सिंह भाइयों ने इसे भारत और सिंगापुर की अदालतों में चुनौती दी, लेकिन राहत नहीं मिली। दिल्ली हाईकोर्ट ने जनवरी 2018 में आर्बिट्रेशन अवॉर्ड का फैसला बरकरार रखा था।
यह भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस एफडी : जानिए बैंक से कितना ज्यादा मिल रहा ब्याज
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
