Malayalam Actor Dileep Net Worth: सिनेमा जगत में अपने अभिनय के बस पर सबके दिलों में राज करने वाले मलयालम अभिनेता दिलीप को यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया। करीब 8 साल सल तक चले केस के बाद सोमवार (8 दिसंबर) को केरल के एर्नाकुलस सत्र न्यायालय ने 2017 में अभिनेत्री के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले में दिलीप को बरी कर दिया। दिलीप पर अपराध की साजिश रचने और एक गिरोह को काम पर रखने का आरोप था।

रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप इस मामले में 8वें आरोपी थे, जिन पर केरल अपराध शाखा द्वारा जमानत शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। वहीं, आरोपी संख्या 1 से 6 तक को बलात्कार और अपहरण सहित अधिकांश आरोपों में दोषी पाया गया है।
सजा पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला
रेप केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है और कहा है कि इस पर 12 दिसंबर को सजा सुनाया जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
17 फरवरी, 2017 को, त्रिशूर में एक फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही एक अभिनेत्री का अपहरण कर चलती गाड़ी में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। इसके साथ हमलावरों ने इस हमले का वीडियो भी बनाया था। इस मामले में शामिल 8 लोगों को आरोपी बनाया गया था जिसमें अभिनेता दिलीप को जुलाई 2017 में बदला लेने के लिए अपराध की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालां, 83 दिन जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।
Malayalam Actor Dileep Net Worth
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता दिलीप की अनुमानित कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये है और वे मलयालम सिनेमा उद्योग के एक बेहद सफल एक्टर हैं। रिपोर्स में कहा गया है कि दिलीप की कमाई फिल्मी करियर के साथ-साथ अन्य कई स्त्रोत हैं। वह एक सफल व्यवसायी हैं, जिनके पास एक रेस्टोरेंट फ्रैंचाइज़ी, मल्टीप्लेक्स थिएटरों का एक नेटवर्क और एक प्रोडक्शन फर्म है। उनके बड़े रियल एस्टेट निवेश की भी खबरें आई हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
