Making Charges: सोने की कीमतों में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही. ट्रेड वॉर की आशंका से सोने की मांग में उछाल देखने को मिल रहा. क्योंकि सेफ इनवेस्टमेंट के तौर पर निवेशकों की पहली पसंद सोना है. यही वजह है कि कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही. बीते हफ्ते वायदा बाजार में सोने का भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया, जोकि 86360 रुपए प्रति 10 ग्राम है. शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, जिसमें ज्वैलरी डिमांड तगड़ी होती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि गोल्ड ज्वैलरी के लिए मेकिंग चार्ज कैसे तय होता है? साथ ही दिग्गज ज्वैलरी ब्रांड कल्याण ज्वैलर्स का गोल्ड मेकिंग चार्ज क्या है?
क्या है मेकिंग चार्ज?
मेकिंग चार्ज में ज्वैलरी बनाने में लगने वाली मेहनत की कॉस्ट होती है. मेकिंग चार्ज में डिजाइन बनाने और जेम्स या स्टोन जोड़ने में लगाया गया टाइम और वर्क शामिल है. इसीलिए जिन ज्वैलरी में ज्यादा काम की ज़रूरत होती है या बनाने में ज्यादा समय लगता है उनका मेकिंग चार्ज सामान्य के मुकाबले ज्यादा होता है.

कल्याण ज्वैलर्स का मेकिंग चार्ज
कल्याण ज्वैलर्स भारत और मिडिल-ईस्ट में पॉप्युलर ज्वैलरी ब्रांड है. उनके मेकिंग चार्ज ज्वैलरी के साइज, टाइप, डिजाइन की जटिलता और शिल्प कौशल पर निर्भर करते हैं. उदाहरण के लिए 67901 रुपए की कीमत वाले कैम्पानुले डायमंड नेकलेस में 9,875 रुपए मेकिंग चार्ज के रूप में शामिल हैं, जो इसके कुल वैल्यू का 14.6% है.
गोल्ड प्लेट्स के साथ महेक डायमंड रिंग (Mahek Diamond Ring) की कीमत 33,763 रुपए है, जिसमें मेकिंग चार्ज 5950 रुपए है. इस लिहाज से मेकिंग कुल प्राइस का 17.6% है. कल्याण ज्वैलर्स ने 1 लाख रुपए के मिनिमम खरीद पर परचेज वैल्यू के आधे पर 0% मेकिंग चार्ज लगा रहा. साथ ही लिमिटेड पीरियड के लिए सभी ज्वैलरी प्रोडक्ट्स पर मेकिंग चार्ज को 50% तक की छूट दे रहा है.
मेकिंग चार्ज का कैलकुलेशन
ज्वैलरी का फाइनल प्राइस का कैलकुलेशन करने के लिए कई फैक्टर्स शामिल होते हैं, जिसमें सोने की कीमत (22 कैरेट या 18 कैरेट) को ग्राम में उसके वजन से मल्टीप्लाय किया जाता है. मेकिंग चार्ज और सोने की कीमत और मेकिंग चार्ज दोनों पर अलावा 3% जीएसटी भी शामिल होता है. उदाहरण से समझते हैं कि अगर आप 9.6 ग्राम वजन की सोने की चेन खरीदना चाहते हैं और किसी ज्वेलरी शॉप पर 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 27,250 रुपए है, तो इसका कैलकुलेशन इस तरह होगा...
1 ग्राम सोने की कीमत = 27,350 रु / 10 = 2,735 रु
9.60 ग्राम सोने की चेन की कीमत = 2,735 रु x 9.60 = 26,256 रु
मेकिंग चार्ज (10%) = 2,625 रुपए
अब तक की कुल रेट = 28,881 रुपए
कुल दर पर 3% जीएसटी = 866.44 रुपए
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications