नई दिल्ली, सितंबर 26। देश के भीतर इलेक्ट्रिक साइकिल की मांग तेजी से बढ़ रही हैं। बहुत सारी जानी मानी कंपनियां है। जिसके साथ बहुत सारे स्टार्टअप भी शामिल हो गए हैं हालांकि ये सारी जो कंपनियां हैं। वो इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमतों को कम करने में कामयाब नहीं हो पाई है। यदि आपको एक ई साइकिल को खरीदना हैं तो फिर आपको इसके लिए कम से कम 30 हजार रु खर्च करने पड़ते हैं। जबकि हम इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो वही 40-45 हजार रु में मार्केट में मिल जाती हैं। ऐसे में आप आपकी पुरानी साइकिल को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 10 हजार रु से लेकर 15 हजार रु का खर्च आएगा। चलिए इसके बारे में बताते हैं आपको इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी।
एक पुरानी साइकिल की होगी जरूरत
इसके लिए आप एक पुरानी साइकिल को जरूरत होगी यदि आपके पास पुरानी साइकिल नही हैं तो फिर आप 1-2 हजार रु में पुरानी साइकिल खरीद भी सकते हैं। साइकिल ले साथ साथ आपको बीएलडीसी मोटर, लिथियम बैटरी, कंट्रोलर, चार्जर और इंस्टालेशन किट की आवश्यकता होगी। ई-साइकिल में ब्रशलैस मोटर नई टेक्नोलॉजी की मोटर लगाई जाता हैं। ये मोटर 250 से 800 वाट तक मिल जाती है। ये मोटर 24 और 36 बी दोनों वोल्टेज रेंज में आती हैं। आप इलेक्ट्रॉनिक साइकिल बनाना हैं इसलिए 250वॉट/35वी लगाना सही होगा। मोटर को स्पीड की बात करें तो ये 328 आरपीएम होती हैं। वहीं, इसकी कीमत की बात करें तो 6500 रु होती हैं।
बैटरी का सिलेक्शन ई-साइकिल के लिए
इलेक्ट्रिक साइकिल में इस प्रकार की बैटरी का उपयोग किया जाता हैं। जिस बैटरी का वजन कम हो और उस बैटरी को लंबी दूरी तक ले जाया जा सके। इस वजह से ई-साइकिल में नई टेक्नोलॉजी वाली लिथियम बैटरी लगाई जाती है। क्योंकि इस बैटरी को खास बात ये होती हैं कि ये बैटरी काफी हल्की होती हैं। इसके साथ ही ये बैटरी 2 से 3 घंटे के अंदर ही चार्ज हो जाती हैं। बैटरी का चुनाव साइकिल के इंस्टालेशन एरिया के हिसाब से किया जाता है।
चार्ज कंट्रोलर का सिलेक्शन ई-साइकिल के लिए
लिथियम बैटरी, मोटर, चार्जर, पावर बटन और लाइट जो साइकिल में उपयोग होते हैं। इनकी कंट्रोल करने के लिए चार्ज कंट्रोलर लगाया जाता है। 4एएमपी / 12वी का ऐसी साइकिल में चार्ज कंट्रोलर होता हैं। यदि बैटरी को चार्ज करना हैं तो लिथियम चार्जर लगना पड़ता है। लिथियम चार्जर नॉर्मर चार्जर से अलग होता हैं। इसके साथ ही इंस्टालेशन किट जैसे लाइट, तार, नट वोल्ट, एक्सलेटर, ऑन/ऑफ स्विच की आवश्यकता होगी। इनको आप ऑनलाइन पर्चेस कर सकते हैं।
पुरानी साइकिल को ई-साइकिल में बदलने की प्रक्रिया
इसकी कीट को आप ऑनलाइन खरीद सकते है। इसके साथ इसकी गाइड भी आती हैं। लेकिन बहुत बार ये टेक्निकल भी होती हैं। जो बहुत लोगों को समझ नही आती हैं। ऐसे में आप एक काम कर सकते है। आप इसको किसी मैकेनिक के पास ले जाएं। वो इसको आसानी से समझ जायेगा। और इसको ई-साइकिल में बदल देगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications