Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार प्रदेश के नागरिकों के लिए हर सफल काम करने की कोशिश में रहती है, सरकार ने कैबिनेट में फैसला लेने के बाद दिसंबर से राज्य की 57 लाख महिलाओं के खाते में 2500-2500 रुपए भेजने की प्लानिंग की है। हालांकि, नवंबर महीने की राशि सभी के खातों में भेज दी गई है।

इस दिन आएंगे खाते में पैसे
आपको बता दें इस योजना के तहत हर किसी महिला के पास इसका लाभ पहुंचाने का काम चल रहा है। दिसंबर महीने में 57 लाख से ज्यादा महिलाएं इस योजना से जुड़ सकती है। विभाग द्वारा यह काम चल रहा है कि 11 दिसंबर तक सभी के अकाउंट में राशि चली जाए।
सीएम इस दिन राशि ट्रांसफर करने की करेंगे शुरुआत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया था जिसमें मंईयां सम्मान योजना की राशि 2500 रुपए भेजने का निर्णय लिया था। इसमें उनके द्वारा कहा गया था, कि दिसंबर महीने से हर महिला के अकाउंट में 2500-2500 रुपए भेजे जाएंगे हालांकि इस समय 1000 रुपए खाते में डाले जा रहे हैं।
ये है मंईयां सम्मान योजना
झारखंड सरकार की ये एक अहम योजना है, जिसके जरिए से प्रदेश की 18 साल से 50 साल तक की महिलाओं के खाते में 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। झारखंड सरकार ने आचार संहिता लागू होने से पहले इस फैसले का ऐलान कर दिया था, जिसकी राशि बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी है।
हेमंत सोरेन सरकार ने BJP पर साधा निशाना
हेमंत सोरेन सरकार ने इस योजना को लागू होने के बाद भाजपा पर निशाना साधा जिसमें उसने कहा है कि सरकार ने 5 अक्टूबर को 'मंईयां सम्मान योजना' के जवाब में 'गोगो दीदी योजना' लाने का ऐलान किया था, जिसके बाद राज्य में भाजपा सरकार बनने पर हर महीने महिलाओं को 2,100 रुपए की राशि देने का वादा किया गया था।
हालांकि, प्रदेश में एक बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार ने वापसी की है। वहीं चुनाव के दौरान भाजपा के ऐलान के तुरंत बाद ही हेमंत सोरेन सरकार ने इस योजना के शुरू होने के दो महीने में ही इसकी राशि ढाई गुना बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications