नई दिल्ली, सितंबर 20। आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। 20 सितंबर को शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में कमजोरी आई। शेयर बाजार को आज मेटल और बैंकिंग शेयरों ने सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। सेंसेक्स 524.96 अंक या 0.89 फीसदी टूट कर 58,490.93 पर बंद हु। वहीं एनएसई का निफ्टी 188.30 अंक या 1.07 फिसल कर 17,396.90 पर रहा। आज 995 शेयरों में तेजी आई, तो वहीं 2308 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। पर 132 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज आई गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ।

डूबे 3.78 लाख करोड़ रु
आज शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। 1 ही दिन में निवेशकों के 3.78 लाख करोड़ रु डूब गए। दरअसल बीते हफ्ते में बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों की मार्केट कैपिटल 250 लाख करोड़ रु से बढ़ कर करीब 259 लाख करोड़ रु हो गयी थी। जबकि आज ये 259 लाख करोड़ रु से गिर कर 255.18 लाख करोड़ रु रह गयी। यानी इसका मतलब है कि उन्हें प्रति मिनट 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
गिरने-चढ़ने वाले शेयर
निफ्टी में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, यूपीएल और एसबीआई कमजोर शेयरों में रहे। वहीं एचयूएल, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज मजबूत शेयरों में रहे। एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। मेटल इंडेक्स में करीब 7 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई।
पिछले हफ्ते का प्रदर्शन
पिछले हफ्ते सेंसेक्स पहली बार 59,000 अंक से ऊपर बंद हुआ। ये 710.82 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 59,015.89 पर और निफ्टी 50 215.90 अंक या 1.24 प्रतिशत चढ़ कर 17,585.15 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों में 1.3 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। ऑटो, बैंक और आईटी शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि रियल्टी और धातु शेयर दबाव में रहे। बीएसई की मार्केट कैपिटल 250 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 259 लाख करोड़ रुपये हो गयी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications