Central Government Health Scheme: केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना में आज से कई बदलाव लागू हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सर्कुलर के अनुसार, अब CGHS के सभी कामकाज नए डिजिटल प्लेटफॉर्म और हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (HMIS) के जरिए होंगे।
पुरानी वेबसाइट्स को बंद कर दिया गया है और अब सभी सेवाएं नई आधिकारिक साइट पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही CGHS का नया मोबाइल ऐप भी लॉन्च कर दिया गया है, जो एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

अब पहचान होगी PAN नंबर से
अब CGHS में रजिस्टर्ड लाभार्थियों की पहचान उनके पैन (PAN) नंबर के जरिए की जाएगी। इससे बार-बार दस्तावेज दिखाने और जांच कराने की जरूरत नहीं रहेगी। ऐलिजिबिलिटी भी तुरंत कंफर्म हो जाएगी, जिससे समय की बचत होगी।
भारत कोष से सीधे भुगतान
CGHS में अब सीधे योगदान को भारत कोष पोर्टल से लिंक से जोड़ दिया है। इस बदलाव के बाद से मैनुअल एंट्री की जरूरत खत्म हो गई है और रिफंड से जुड़ी परेशानियां भी कम होंगी।
आवेदन के समय पूरी जानकारी
जो लोग नया CGHS कार्ड बनवाना चाहते हैं, उन्हें अब आवेदन करते समय ही अपनी ऐलिजिबिलिटी और देय राशि की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद ही पेमेंट की प्रक्रिया होगी। इससे गलतियों की संभावना भी कम होगी।
सभी सेवाएं होंगी ऑनलाइन
अब CGHS कार्ड ट्रांसफर कराना हो या किसी आश्रित का नाम जोड़ना, हर काम पूरी तरह ऑनलाइन होगा। लाभार्थियों को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सारी प्रक्रिया घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से पूरी की जा सकती है।
SMS और ईमेल से मिलेगी हर अपडेट
CGHS ने आवेदन की स्थिति जानने को भी बेहद आसान बना दिया है। अब हर स्टेज की जानकारी SMS और ईमेल के जरिए लाभार्थियों को भेजी जाएगी। इससे फॉलो-अप करना आसान होगा और ट्रांसपेरेंसी भी बढ़ेगी।
साइबर सुरक्षा भी हुई मजबूत
नई व्यवस्था में साइबर सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। सभी मौजूदा यूजर्स को नए सिस्टम में पहली बार लॉगिन करते समय अपना पासवर्ड बदलना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे डेटा सुरक्षित रहेगा।
विभागीय जानकारी अब DDO और PAO कोड से
अब कर्मचारियों की विभागीय पहचान उनके वेतन पर्ची में दर्ज DDO (Drawing and Disbursing Officer) और PAO (Pay and Accounts Officer) कोड से की जाएगी। इससे रिकार्ड और ज्यादा सही और अपडेटेड रहेंगे।
बदलाव क्यों जरूरी था?
CGHS का पुराना सॉफ्टवेयर साल 2005 से चला आ रहा था और तकनीक के लिहाज से अब काफी पुराना हो चुका था। नए साइबर सिक्योरिटी मानकों और डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए इसे अपग्रेड करना बेहद जरूरी था।
नया HMIS सिस्टम सेवाओं को न केवल तेज बनाएगा, बल्कि उन्हें सुरक्षित और यूजर्स के लिए आसान भी करेगा। इससे लाखों लाभार्थियों को एक बेहतर अनुभव मिलेगा और सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं और प्रभावी बनेंगी।
CGHS क्या है?
केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) भारत सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके परिवार के सदस्यों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती है। इसके तहत वेलनेस सेंटर्स, सरकारी अस्पतालों और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों के नेटवर्क से इलाज, जांच और दवाओं की सुविधा मिलती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
