Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक अहम पहल की थी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना। इसका मकसद था कि 21 से 65 वर्ष की जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाए, ताकि वे अपने खर्चों में थोड़ी राहत पा सकें।

लाखों अपात्रों ने लिया योजना का फायदा
हाल ही में इस योजना को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि इस योजना का फायदा कई ऐसे लोगों को भी मिल रहा था जो इसके एलिजिबल ही नहीं थे। आश्चर्य की बात यह रही कि कुछ पुरुषों ने भी इस महिला योजना में आवेदन कर दिया और राशि पा ली।
26 लाख लोगों को लिस्ट से हटाया गया
राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि जांच में अपात्र लोगों की पहचान हो गई है। करीब 26.34 लाख लाभार्थियों को इस योजना से हटा दिया गया है। इन सभी के खाते अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं और अब दोबारा जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है।
फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त
जांच में पता चला कि कुछ परिवारों में एक से ज्यादा सदस्य योजना का फायदा ले रहे थे, जो नियमों के खिलाफ है। कुछ लोग दूसरी सरकारी योजनाओं से भी पैसा ले रहे थे, बावजूद इसके उन्होंने इसमें भी आवेदन कर दिया। सरकार अब ऐसे मामलों में वसूली और कार्रवाई की तैयारी में है।
एलिजिबल महिलाओं को ही मिलेगा फायदा
सरकार ने दोबारा साफ किया है कि योजना का फायदा केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो इन मापदंडों पर खरी उतरें:
उम्र 21 से 65 साल के बीच हो
महाराष्ट्र की निवासी हो
सालाना पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम हो
महिला के नाम से बैंक खाता हो
वह किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ न ले रही हो
किन्हें नहीं मिलेगा फायदा?
जिनकी पारिवारिक इनकम ₹2.5 लाख से ज्यादा हो
जो इनकम टैक्स भरते हैं
जिनके परिवार में सरकारी नौकरी करने वाला हो
जिनके पास कार जैसी चार पहिया गाड़ी हो (ट्रैक्टर को छोड़कर)
जरूरी दस्तावेज क्या होंगे?
आधार कार्ड
निवास प्रमाण
बैंक डिटेल्स
उम्र का प्रमाण
आय प्रमाण
राशन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
वोटर आईडी
आगे क्या होगा?
जिनके खाते बंद किए गए हैं, उनके दस्तावेजों की जिला अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी। अगर वे सही पाए जाते हैं, तो योजना का फायदा फिर से शुरू कर दिया जाएगा। राज्य सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे केवल सही जानकारी देकर ही आवेदन करें।
लाडकी बहन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहारा देना था, लेकिन कुछ लोगों ने इसका गलत फायदा उठाया। अब सरकार ने सख्त कदम उठाकर अपात्र लोगों को बाहर करना शुरू कर दिया है। यह जरूरी है कि योजना का फायदा केवल जरूरतमंदों तक ही पहुंचे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
