Majhi Ladki Bahin Yojana 2024: महाराष्ट्र सरकार ने इस साल अपने राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना शुरू की है। इस योजना का नाम माझी लड़की बहिन योजना है। इस योजना से सरकार प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देती है और अबतक तीन किस्तें जारी हो चुकी हैं। चौथी किस्त भी इस महीने जारी की जाएगी। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

15 अक्टूबर को जारी हो सकती है माझी लड़की बहिन योजना की किस्त
महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहिन योजना की अगली किस्त जारी करने की घोषणा कर दी है। इस बार चौथी किस्त 15 अक्टूबर से पहले महिलाओं के खाते में भेज दी जाएगी। महिलाओं को दिवाली और भाई दूज के तोहफे के तौर पर सरकार ये किस्त भेजेगी। तीसरी किस्त में उन महिला नागरिकों को 4,500 रुपये की वित्तीय प्रोत्साहन राशि शामिल होगी, जिन्हें पहली या दूसरी किस्त नहीं मिली है।
इस योजना में अप्लाई करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स में पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र (यदि महिला नवविवाहित है और उसका नाम राशन कार्ड पर नहीं है), बैंक खाते की जानकारी (खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए) होना बहुत जरूरी है।
माझी लड़की बहिन योजना की चौथी किस्त कैसे चेक करें?
माझी लड़की बहिन योजना 4 वीं किस्त की स्थिति की जांच करने के लिए सबसे पहले आवेदकों को महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद होम स्क्रीन पर लाभार्थी स्थिति बटन दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना होगा। फिर निर्धारित बॉक्स में अपना आवेदन संख्या या आधार संख्या दर्ज करें।
इसके बाद नीचे दिया गया कैप्चा कोड ध्यानपूर्वक दर्ज करें। फिर आपको बॉक्स के नीचे स्थित सर्च बटन पर क्लिक करना होगा। अंत में स्थिति आपकी स्क्रीन पर ये दिख जाएगा।
बैंक अकाउंट से आधार लिंक कराएं
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना का लाभ ले रहीं महिलाओं को जरूरी है कि योजना की अगली कि जारी होने से पहले उनके बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करा लें। जिन महिलाओं के बैंक खाते से का आधार कार्ड लिंक नहीं होगा, तो फिर उन महिलाओं की अगली किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को जरूर करवा लें।
ऐसे करें माजी लड़की बहिन योजना के लिए अप्लाई
- सरकार ने माजी लड़की बहन योजना के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन और एक आधिकारिक वेबसाइट शुरू की है
- इसलिए ऑनलाइन आवेदन करना बहुत आसान है।
- सबसे पहले आपको माजी लड़की बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जब वेबसाइट खुल जाए तो आपको रजिस्ट्रेशन ऑप्शन चुनना है और आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का उपयोग करके प्रोसेस को पूरा करना होगा।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड मिलने के बाद आप इन्हें लॉगिन करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और "आवेदन करें" ऑप्शन चुन सकते हैं। फिर आपके सामने एक आवेदन फॉर्म आएगा जिसे आपको एक-एक करके भरना है सभी मांगी गई जानकारी देना है। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आपको वेबसाइट पर अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ सत्यापित करना है।
- इसके बाद आपको अपने बैंक खाता की जानकारी, आय, जाति, निवास, माता-पिता के नाम और जिला आदि की जानकारी भरनी होगी।
- एक बार फिर सभी जानकारी की जांच करें। यदि सब कुछ सही है तो सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। ऐसे आप पूरा फॉर्म भर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications