नयी दिल्ली। एक सॉफ्टवेयर कंपनी ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक मैजेस्को ने अपने शेयरधारकों के लिए तगड़े लाभांश (Dividend) का ऐलान किया है। मैजेस्को ने मंगलवार को कहा है कि इसके बोर्ड ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्रति शेयर 974 रु के तगड़े लाभांश को मंजूरी दे दी है। इस लाभांश के हिसाब से कंपनी 2.85 करोड़ शेयरों पर कुल 2,788.40 रु भुगतान करेगी। लाभांश के लिए रिकॉर्ड डेट 25 दिसंबर तय की गई है।
क्या होता है लाभांश
लाभांश किसी कंपनी द्वारा अपने शेयरधारकों को प्रोफिट के डिस्ट्रिब्यूशन को कहते हैं। जब कोई कंपनी लाभ या सरप्लस हासिल करती है तो वह एक अनुपात में शेयरधारकों को लाभांश के रूप में लाभ का कुछ हिस्सा देती है। मैजेस्को के शेयरधारकों के लिए बहुत बड़ी खबर है, क्योंकि उन्हें बैठे-बिठाए मुनाफा मिलेगा। जितने शेयर जिस शेयरधारक के पास होंगे उसे उतना ही ज्यादा मुनाफा होगा। अगर किसी के पास 1000 शेयर हैं तो उसे बतौर लाभांश 974000 रु मिलेंगे।
रिकॉर्ड डेट
लाभांश के मामले में रिकॉर्ड डेट अहम होती है। मैजेस्को ने लाभांश देने के लिए रिकॉर्ड डेट 25 दिसंबर तय की है। बता दें कि वे शेयरधारक जो रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज हों केवल उन्हें ही लाभांश दिया जाता है। जिनका नाम रिकॉर्ड न हो उन्हें लाभांश नहीं दिया जाता। इससे पहले अक्टूबर में मैजेस्को ने कुल 770 करोड़ रु में 845 रु प्रति शेयर के भाव पर कुल 7.47 शेयर करोड़ खरीदने का ऐलान किया था, जो इसकी इक्विटी के 25 फीसदी के बराबर हैं।
अमेरिकी यूनिट का सौदा
जुलाई में कंपनी ने 59.4 करोड़ डॉलर के सौदे में प्राइवेट इक्विटी थोमा ब्रावो, एलपी को अपनी अमेरिकी यूनिट बेचने के इरादे की घोषणा की थी। इस डील के ऐलान के बाद से मैजेस्को का शेयर दोगुना हो गया है, जबकि जानकार संभावना जता रहे हैं कि अभी इसके और ऊपर जाने की संभावना है। मार्च में निचले स्तर तक गिरने के बाद इस शेयर ने 487 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। इस साल में वैसे अब तक ये 158 फीसदी मजबूत हुआ है।
कितने पर है मैजेस्को का शेयर
आज मैजेस्को का शेयर 973.60 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मजबूती के साथ 1019 रु पर खुला। ये इसका आज का सबसे ऊंचा स्तर भी रहा। आखिर में ये शेयर 8.60 रु या 0.88 फीसदी की मजबूती के साथ 982.20 रु पर बंद हुआ। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूंजी 2961.53 करोड़ रु पर बंद हुआ। बता दें कि 1019 रु का स्तर इस शेयर का पिछले 52 हफ्तों का भी सबसे ऊंचा स्तर है।
मैजेस्को का प्रोफिट
मैजेस्को का मुनाफा भी काफी बढ़ा है। बता दें कि कंपनी का शेयर पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में 24.6 करोड़ रु रहा था, जबकि इस साल समान तिमाही में ये 59.1 करोड़ रु रहा। यानी कंपनी का मुनाफा दोगुने से अधिक रहा था। इसकी इनकम भी 243.6 करोड़ रु से 68.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 409.7 करोड़ रु रही।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications