Maiya Samman Yojana: महिलाओं के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार अलग-अलग योजनाएं चलाती रहती है। झारखंड सरकार द्वारा चलाई जाने वाली मंईयां सम्मान योजना भी ऐसी ही एक योजना है जिसके तहत हर महीने राज्य की महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के तहत महिलाओं को अब तक दिसंबर 2024 तक की किस्त दी गई है और राज्य की महिलाएं अब अगली किस्त का इंतजार कर रही है। इस योजना की अगली किस्त अब मार्च में आने वाली है।

कब मिलेगी महिलाओं को अगली किस्त? (Maiya Samman Yojana Installment)
झारखंड सरकार ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सोमवार को बजट पेश किया था और इस बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में मंईयां सम्मान योजना का फायदा महिलाओं को जल्द मिलेगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि होली(14 मार्च) के पहले इस योजना की पात्र महिलाओं के खाते में तीन महीनों की 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होली (14 मार्च) के आसपास दिनों पर या फिर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर पात्र महिलाओं के अकाउंट में ये पैसे आएंगे।
उन्होंने ये भी बताया कि इस योजना(Jharkhand Maiya Samman Yojana) की पिछली किस्त समय पर न देने के पीछे तकनीकी कारण थे। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनकल्याण की योजनाओं को संचालित करने के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है।
मंईयां सम्मान योजना का किन महिलाओं को मिलेगा फायदा? (Maiya Samman Yojana Eligibility)
- इस योजना का फायदा केवल पात्र महिलाओं को ही मिलेगा।
- अगर आप महिला हैं और आपकी उम्र 18 से 50 साल की उम्र की है तो आप इस योजना का फायदा उठा सकती हैं।
- इसके अलावा महिला को झारखंड का मूल निवासी होना जरूरी है।
- अगर आपके पास गुलाबी, पीला या हरा राशन कार्ड है तो आप इस योजना का फायदा उठा सकती है।
- सफेद राशन कार्ड वाले परिवारों को भी इस योजना का फायदा मिल सकता है।
कब हुई थी मंईयां सम्मान योजना शुरू ? (Maiya Samman Yojana New Update)
झारखंड सरकार के द्वारा साल 2024 में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक विशेष योजना शुरू की गई थी। झारखंड के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने जुलाई, 2024 में 'झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' की शुरुआत की थी। 2024 के विधानसभा चुनाव के पहले अगस्त महीने से हर महीने ही मंईयां सम्मान योजना के तहत 1100 रुपये की किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होती थी।
चुनाव के रिजल्ट घोषित होने के बाद जब हेमंत सरकार ने चुनावी वादे को पूरा करते हुए इस राशि को बढ़ाकर हर महीने 2500 रुपये कर दिया लेकिन जनवरी और फरवरी महीने में योजना की राशि ट्रांसफर नहीं हुई थी। इसके बाद अब होली के पहले तीन महीनों की किस्त यानी कुल 7500 रुपये महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications