नयी दिल्ली। कार कंपनियां लगातार अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाती रहती हैं। 2021 की शुरुआत में भी मारुति सहित बाकी कंपनियों ने कारों के दाम बढ़ाए। ऐसे में आम आदमी के लिए कार खरीदना और मुश्किल हो गया है। दूसरी बात महिंद्रा की एसयूवी स्कॉर्पियो जैसी बड़ी कार खरीदना और भी बड़ी चुनौती है। स्कॉर्पियो की इस समय कीमत 12.67 लाख रु है। मगर हम आपको एक ऐसे ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जहां से आप इस कार को सिर्फ 1.33 लाख रु में खरीद सकते हैं। जी हां आपको स्कॉर्पियो सिर्फ 1.33 लाख रु में मिल सकती है। पर ये इसका सेकंड हैंड मॉडल होगा। आगे जानिए बाकी डिटेल।
कितनी चली है कार
जिस प्लेटफॉर्म की हम बात कर रहे हैं वो है ड्रूम। ड्रूम सेकंड हैंड बाइकों के साथ-साथ सेकंड हैंड कारों के लिए भी मशहूर है। महिंद्रा स्कॉर्पियो, जो कि आज भी काफी लोकप्रिय एसयूवी में से एक है, की बात करें तो इसका 2009 मॉडल ड्रूम पर बिक्री के लिए रखा गया है, जिसकी कीमत सिर्फ 1.33 लाख रु है। स्कॉर्पियो का उपलब्ध मॉडल 10800 किमी तक चला है।
स्कॉर्पियो का डीजल मॉडल
2009 का स्कॉर्पियो का डीजल मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है। एक अच्छी बात यह है कि ये कार सिर्फ 1 ही ओनर के पास रही है। इसे कार का पहला मालिक ही बेच रहा है। ड्रूम पर उबलब्ध जानकारी के मुताबिक आपको कार के साथ जो सुविधाएं मिलेंगी उनमें एसयूवी प्री-ओन्ड / बायर श्योरिटी, 3 साल की बायबैक गारंटी, आरसी कॉपी और फ्री रोड साइड असिस्टेंस शामिल हैं।
खरीदना होगा टोकन
यदि आप इस कार को खरीदने के इच्छुक हैं तो पहले एक टोकन खरीदना होगा, जिसकी कीमत 4005 रु है। यदि आप कार न खरीदें तो ये अमाउंट वापस मिल जाएगा। टोकन लेने के बाद ही ड्रूम से आप गाड़ी की उपलब्धता और बाकी चीजों की जानकारी ले सकते हैं। आप ड्रूम की हेल्पलाइन नंबर के जरिए भी मदद ले सकते हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो एक्स 2009 में प्रति लीटर 14 किलोमीटर का माइलेज देने की क्षमता है।
यहां से अधिक जानकारी
अधिक जानकारी के लिए आप दिए गए लिंक (https://droom.in/product/mahindra-scorpio-ex-2009-5ed73d0c076e4b8e068b459d145) पर विजिट करें। इस एसयूवी में 2523 सीसी का इंजन मौजूद है। इसका इंजन 3200 आरपीएम पर 75 बीएचपी का पावर और 1400 आरपीएम पर अधिकतम 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। कार 15 इंच के व्हील हैं।
महिंद्रा की कारों पर डिस्काउंट
मार्च में महिंद्रा की कारों पर डिस्काउंट मिल रहा है। आप महिंद्रा की नयी कारों पर अच्छी बचत कर सकते हैं। महिंद्रा एक्सयूवी 300 का पेट्रोल वेरिएंट 5000 रुपये तक के कैश डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। वहीं इसके डीजल मॉडल पर 10,000 रु तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी इस कार पर 25000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। इतना ही नहीं आपको 4500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5000 रु तक की एक्सेसरीज भी मिलेगी। महिंद्रा बोलेरो पर 3,500 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
