
Mahindra Discount Offers : महिंद्रा एंड महिंद्रा 2023 के फरवरी महीने के लिए बोलेरो, बोलेरो नियो, मराजो और एक्सयूवी 300 पर 70,000 रुपये तक की छूट और अलग-अलग कई तरह के बेनेफिट दे रही है। हालांकि महिंद्रा के लोकप्रिय मॉडल जैसे स्कॉर्पियो एन, स्कॉर्पियो क्लासिक, थार और एक्यूवी 700 पर कोई छूट नहीं मिल रही है। हाल ही में लॉन्च हुई एक्सयूवी 400 ईवी पर भी कोई छूट नहीं है। आगे जानिए किस मॉडल पर आप कितनी बचत कर सकते हैं।
महिंद्रा बोलेरो (70,000 रुपये तक की छूट)
महिंद्रा अपनी दमदार बोलेरो एसयूवी पर 70,000 रुपये तक की छूट दे रही है। कार के रेंज-टॉपिंग बी6 (ओ) पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि लोअर-स्पेक बी4 और बी6 वेरिएंट पर क्रमशः 47,000 रुपये और 50,000 रुपये की छूट दी जा रही है। बोलेरो किसी भी तरह दूसरे सब-4-मीटर एसयूवी जितनी आधुनिक नहीं है, लेकिन अगर आप एक मजबूत और विश्वसनीय वर्कहॉर्स चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट हो सकती है। बोलेरो एक 75 एचपी, 1.5-लीटर डीजल इंजन पर चलती है जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
महिंद्रा बोलेरो नियो (59,000 रुपये तक की छूट)
महिंद्रा की बोलेरो नियो के हाई-स्पेक ए10 और ए10 (ओ) को 59,000 रुपये तक के लाभ के साथ पेश किया जा रहा है, जबकि इसके लोअर एन4 और एन8 वेरिएंट पर 32,000 रुपये और 34,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। एक रीब्रांडेड टीयूवी300, बोलेरो नियो एक 100 एचपी, 1.5-लीटर डीजल इंजन पर चलती है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। बोलेरो नियो को मजबूत बनाया गया है और खराब सड़कों पर यह बहुत बेहतर चलती है।
महिंद्रा मराज़ो (37,000 रुपये तक की छूट)
जल्द ही बंद होने वाली मराजो एमवीपी पर इस महीने 37,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके लोअर एम2 और एम4+ वैरिएंट पर अधिकतम छूट दी जा रही है, जबकि एम6+ पर 30,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है। ये कार तीन ट्रिम्स में उपलब्ध और केवल एक डीजल मैनुअल पावरट्रेन के साथ महिंद्रा मराजो किआ कैरेंस और मारुति सुजुकी की अर्टिगा और एक्सएल6 एमवीपी को टक्कर देती है।
महिंद्रा एक्सयूवी300 (36,500 रुपये तक की छूट)
एक्यूवी300 कॉम्पैक्ट एसयूवी को 36,500 रुपये तक के बेनेफिट के साथ खरीदा जा सकता है। डब्लू8 वर्जन पर अधिकतम छूट मिल रही है जबकि डब्लू8 (ओ) मॉडल 35,000 रुपये तक के लाभ के साथ मिल रही है। डब्लू6 वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। अधिक पावरफुल 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ हाल ही में पेश की गयी एक्सयूवी300 टर्बोस्पोर्ट भी 30,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। डब्लू4 वेरिएंट पर 10,000 रुपये की छूट मिल रही है और एएमटी से लैस एक्सयूवी300 खरीदने वालों को 35,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये डिस्काउंट अलग-अलग में कम-ज्यादा हो सकता है और स्टॉक की उपलब्धता के हिसाब से ही मिल सकता है। छूट के लिए अपने करीबी डीलर से जरूर संपर्क करें। बता दें कि महिंद्रा के अलावा मारुति और टाटा भी अपनी कई कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर चुकी हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
