लॉकडाउन के बीच कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए महिंद्रा की नई पहल। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने देश में अपने यात्री वाहनों की बिक्री के लिए अपना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की है।
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए महिंद्रा की नई पहल। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने देश में अपने यात्री वाहनों की बिक्री के लिए अपना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की है। लॉकडाउन की मार झेल रहे ऑटोमोबाइल सेक्टर ने अब इससे निकलने का रास्ता ढूंढ लिया है। इस प्लेटफॉर्म पर स्टार्ट से लेकर फिनिश तक प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। मालूम हो कि लॉकडाउन के बीच कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी ने ये मुख्य फैसला किया है। ऐसे में ग्राहकों को अब घर बैठे महिंद्रा की गाड़ियां मिलेंगी। बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शु्क्रवार को एक एकीकृत ऑनलाइन बिक्री मंच शुरू कर दिया।
ग्राहकों को मिलेगी ये सारी सुविधा
कोरोना वायरस संकट के चलते शुरू किया गया यह मंच ग्राहकों को वाहन खरीद का पूरा अनुभव प्रदान करेगा। कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद सभी प्रोडक्ट अब इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, जहां आप अपनी पसंद की कार चुनकर 24X7 कभी भी बुकिंग कर सकते हैं। बता दें, इससे पहले हुंडई और मारुति जैसी गाड़ियां भी ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के प्लेटफॉर्म को लॉन्च कर चुकी है। इस पर आप फाइनेंस, मॉडल और वैरिएंट की डिटेल, कार इंश्योरेंस चुनकर डाउनपेमेंट का भुगतान कर अपने पसंदीदा स्थान पर संपर्क रहित डिलीवरी भी ले सकते हैं।
घर बैठे आसान तरीके से खरीदें कार
महिंद्रा इस तरह की पहल करने वाली देश की पहली कार कंपनी बन गई है। कंपनी ने #MahindraOwnOnline नाम से प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। आप चार ईजी स्टेप्स में कार के लिए ऑर्डर कर सकेंगे और कुछ ही दिनों में कार आपके दरवाजे पर खड़ी मिलेगी। वहीं कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी नई पहल ओन ऑनलाइन (ऑनलाइन मालिक बनें) के तहत कार ऋण, बीमा, पुरानी कार के बदले नयी कार, एसेसरीज और कार खरीदने से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। बता दें कि ग्राहक चार आसान चरणों में घर बैठे कार खरीदने का काम कर सकते हैं। इसे पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट रखा गया है। इसमें डीलरों द्वारा दी जाने वाली ऑन-रोड और भुगतान कीमत का पूरा ब्योरा दिया गया है। जिसमें पंजीकरण, सड़क कर, बीमा आदि की पूरी राशि और छूट व ऑफ़र जैसे लाभ भी शामिल हैं।
महिंद्रा कार ऑनलाइन खरीदने के लिए चार कदम
1. अन्वेषण और निजीकरण
महिंद्रा की एसयूवी की विस्तृत श्रृंखला का अन्वेषण करें और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार वैयक्तिकृत करें।
2. त्वरित विनिमय उद्धरण प्राप्त करें
पसंद के डीलर का चयन करें और अपनी पुरानी कार के लिए एक त्वरित, वास्तविक समय उद्धरण प्राप्त करें।
3. वित्त और बीमा चुनें
कई वित्त और बीमा विकल्पों में से चुनें और ऑनलाइन स्वीकृति प्राप्त करें।
4. घर पर भुगतान और डिलीवरी
भुगतान करें और पसंदीदा स्थान पर 'संपर्क रहित' डिलीवरी प्राप्त करें।
देशभर के 270 से अधिक डीलरों और करीब 900 से अधिक बिक्री केंद्रों को जोड़ा
महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय नाकरा ने कहा कि कंपनी की कार खरीदने से पहले और बाद की प्रकियाओं का ऑनलाइन समाधान पहले से है। लेकिन अब इससे जुड़ी अन्य सुविधाओं को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। नाकरा ने कहा कि हाल के समय में सभी श्रेणियों में कार की ऑनलाइन खरीद को काफी पसंद किया गया है। अब हम वाहनों के इस खुदरा बाजार में आ रहे बदलाव के लिए तैयार हैं। बता दें कि कंपनी ने अपनी इस पहल से देशभर के 270 से अधिक डीलरों और करीब 900 से अधिक बिक्री केंद्रों को जोड़ा है। सभी डीलर न्यूनतम मानवीय संपर्क रखने के साथ-साथ साफ-सफाई इत्यादि के लिए प्रक्रियाओें का नवीनीकरण कर रहे हैं।
बता दें, महिंद्रा भारतीय बाजार में आने वाले कुछ महीनों में स्कॉर्पियो, एक्सयूवी 300, एक्सयूवी 500 और थार को लॉन्च करने जा रही है, और इन गाड़ियों की मार्केट में काफी डिमांड है। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। हालांकि आने वाले समय में देखना होगा कि इस प्लेटफार्म से वाहन कंपनियें को कुछ राहत मिलती है या नहीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications