नयी दिल्ली। अगर आप नये साल 2021 में कार के साथ एंट्री करना चाहते हैं तो इससे बेहतर नहीं मिलेगा। प्रमुख कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी लोकप्रिय कारों के लिए दिसंबर ऑफर लेकर आई है। कंपनी कई तरह का डिस्काउंट दे रही है जिनमें एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं। हालांकि महिंद्रा की लेटेस्ट एसयूवी थार पर कोई ऑफर उपलब्ध नहीं है। आप महिंद्रा की कारों पर 3.05 लाख रु तक बचा सकते हैं। ध्यान रहे कि महिंद्रा का ये खास ऑफर केवल दिसंबर के लिए ही है। आइए जानते हैं कि महिंद्रा की कौन सी कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
एक्सयूवी 500
एक्सयूवी 500 पर ग्राहक 20,000 रु तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ-साथ 12,200 तक का कैश ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। कार पर उपलब्ध कॉर्पोरेट ऑफर इस एसयूवी की कीमत में और 9,000 रु की कमी कर सकता है। एसयूवी पर उपलब्ध अन्य ऑफर में आप अतिरिक्त 10,000 रु बचा सकते हैं।
एक्सयूवी 300
कंपनी अपनी सब-4मी कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 पर 25,000 रु का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इसके अतिरिक्त महिंद्रा की बीएस-6 वाली एक्सयूवी 300 पर 4,500 रु का कॉर्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो
महिंद्रा स्कॉर्पियो इस समय 4,800 रु तक के कैश ऑफर के साथ पेश की जा रही है। इस कार आपको 15,000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर डिस्काउंट भी मिल रहा है। कॉर्पोरेट ऑफ़र आपको आगे 4,500 रु की अतिरिक्त बचत करा सकता है। अन्य ऑफर में 10,000 रु तक की छूट शामिल है।
केयूवी 100 एनएक्सटी
खरीदारों को इस कार पर 38,055 रु तक की छूट का लाभ मिलेगा। कंपनी 20,000 रु का एक्सचेंज ऑफर डिस्काउंट भी दे रही है। कॉर्पोरेट ऑफर के तहत आपको 4,000 की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
बोलेरो
बीएस 6 स्टैंडर्ड वाली बोलेरो 10,000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी कार पर 4,000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। अन्य छूट के तहत आपको 6,550 रु तक बचाने का मौका मिलेगा।
मराजो
मराजो पर 15,000 रु तक का कैश ऑफर दिया जा रहा है। कार खरीदने के दौरान 15,000 रु का एक्सचेंज ऑफर डिस्काउंट भी लिया जा सकता है। कंपनी इस कार पर 6,000 रु का कॉर्पोरेट ऑफर भी दे रही है।
अल्टुरस जीए4
अल्टुरस जीए4 वो कार है, जिस पर महिंद्रा सबसे भारी छूट दे रही है। इस कार पर 2,20,000 रु तक का भारी कैश ऑफर मिल रहा है। कंपनी 50,000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। एसयूवी पर 16,000 रु तक का कॉर्पोरेट ऑफ़र दिया जा रहा है और बाकी 20,000 रु तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। यानी कुल मिला कर इस कार पर दी जाने वाली छूट 3.06 लाख रु है।
रेनॉल्ट भी दे रही छूट
रेनॉल्ट ने भारत में अब तक तीन मॉडल पेश उतारे हैं। इनमें डस्टर, ट्राइबर और क्विड शामिल हैं। रेनॉल्ट इन तीनों ही कारों पर डिस्काउंट पेश कर रही है। ये ऑफर्स सिर्फ दिसंबर तक के लिए हैं। इन कारों में आप डस्टर पर 80 हजार रु तक बचा सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
