नई दिल्ली, जून 9। टाटा, मारुति और होंडा अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर का ऐलान कर चुकी हैं। इन कंपनियो के ऑफर जून महीने के लिए हैं। तीनों कंपनियों के बाद अब महिंद्रा ने भी अपनी कारों पर छूट का ऐलान किया है। इसके कई कार मॉडलों पर छूट मिल रही है। महिंद्रा ने जून 2022 में समर स्पेशल छूट का ऐलान किया है। आगे जानते हैं किस कार पर इस महीने आप कितनी बचत कर सकते हैं।
महिंद्रा एक्सयूवी300
महिंद्रा एक्सयूवी300 पर जून 2022 में 45,900 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इस कार के कुल 4 मॉडलों पर बेनेफिट मिल रहे हैं, जिनमें डब्लू8 ऑप्शन, डब्लू8, डब्लू6 और डब्लू4 शामिल हैं। डब्लू8 ऑप्शन पर आप 45,900 रु, डब्लू8 पर 42000 रु, डब्लू6 37000 रु और डब्लू4 पर 22000 रु तक की छूट दी जा रही है।
महिंद्रा थार
महिंद्रा थार पर 1 साल तक का वेटिंग पीरियड है। महिंद्रा थार पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं है और 2022 में किसी भी स्कीम की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। बल्कि इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
महिंद्रा मराजो
महिंद्रा मराजो पर जून 2022 में (बीएस 6) को 44,850 रुपये के बेनेफिट के साथ बेचा जा रहा है। इस कार पर आप 20,000 रुपये की नकद छूट (एम 2) / 15,000 रुपये नकद छूट (एम 4, एम 6), 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5200 रुपये की कॉर्पोरेट छूट ले सकते हैं।
महिंद्रा बोलेरो नियो
महिंद्रा बोलेरो नियो बीएस6 अब 19,000 रुपये के ऑफर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। कार पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (नियो एडिशन) / 8000 रुपये एक्सचेंज (बोलेरो) और 4000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी दी जा रही है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो
महिंद्रा स्कॉर्पियो पर छूट डीलर स्टॉक के आधार पर भिन्न हो सकती है। लेकिन आधिकारिक योजना जून 2022 में 27,320 रुपये तक के बेनेफिट की है।
- स्कॉर्पियो एस3 : 5000 रुपये एक्सेसरीज + 10000 रु एक्सचेंज ऑफर + 4000 रुपये कॉर्पोरेट छूट
- स्कॉर्पियो एस5 : 20000 रु एक्सेसरीज़ + 10000 रु का एक्सचेंज + 4000 रु की कॉर्पोरेट छूट
- स्कॉर्पियो एस7, एस9 और एस11 : 10000 रुपये की एक्सचेंज + 4000 रुपये की कॉर्पोरेट
महिंद्रा एक्सयूवी700 पर 1.5 साल से भी ज्यादा का वेटिंग पीरियड है। इस पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं है। आगे इसकी भी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
महिंद्रा की मई बिक्री
महिंद्रा ने मई 2022 में कुल 53,726 वाहन बेचे, जिससे मई 2021 की तुलना में बिक्री में 208 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह वास्तव में एक बड़ी वृद्धि है और बिक्री में इस उछाल को महिंद्रा एक्सयूवी700 और थार की मांग में लगातार वृद्धि से सहारा मिला। महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत में सबसे प्रसिद्ध ऑटोमोटिव ब्रांडों में से एक है और कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इसकी महत्वपूर्ण उपस्थिति है। ऑटोमोटिव निर्माता ने 1948 में उपयोगितावादी 4डब्लूडी वाहनों के निर्माण के साथ शुरुआत की थी और समय के साथ सबसे तकनीकी रूप से एडवांस्ड ऑटोमोटिव निर्माताओं में से एक बन गयी। महिंद्रा वाहनों की मौजूदा लाइनअप महिंद्रा के डेवलपमेंट का एक खास उदाहरण है। इसकी नई महिंद्रा थार, जो चार सीटों वाली 4डब्ल्यूडी एसयूवी है, किसी भी तरह के इलाके में चलने में सक्षम है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications