नई दिल्ली, जुलाई 15। जुलाई में आपको महिंद्रा की कारों पर भारी छूट मिल सकती है। कंपनी की कारों पर शानदार ऑफर की पेशकश की गयी है। भारत में महिंद्रा के कुछ डीलर इसके चुनिंदा मॉडलों पर जुलाई महीने में भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। डिस्काउंट के बेनेफिट में कॉर्पोरेट छूट, एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउट और कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेसरीज शामिल हैं। इस ऑफर का फायदा आप सिर्फ 31 जुलाई 2021 तक ले सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि अल्टुरास जी4, थार और केयूवी100 एनएक्सटी सहित ब्रांड की कुछ कारों पर कोई छूट नहीं है। फिलहाल जिन कारों पर आपको डिस्काउंट मिलेगा, हम आपको उन्हीं मॉडलों की जानकारी देंगे।
महिंद्रा एक्सयूवी 500
महिंद्रा एक्सयूवी 500 पर जुलाई महीने में 1.13 लाख रुपये तक का भारी भरकम कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा खरीदारों को 50,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 6,500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट का भी लाभ दिया जा रहा है। इस कार पर आपको बिना किसी चार्ज के 20,000 रुपये की एक्सेसरीज भी मिलेंगी।
महिंद्रा मराजो
महिंद्रा मराजो पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 5,200 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध कराया जा रहा है।
महिंद्रा एक्सयूवी 300
महिंद्रा एक्सयूवी 300 कार पर 5,000 रुपये की नकद छूट, 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को 5,000 रुपये की एक्सेसरीज भी मिलेंगी।
महिंद्रा बोलेरो
महिंद्रा बोलेरो एक एसयूवी है, जिस पर जुलाई महीने में 3,500 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। आपको इस कार पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा भारतीय कार निर्माता ने गाड़ी पर चार साल की वारंटी की भी घोषणा की है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो
महिंद्रा स्कॉर्पियो भारत में सबसे लोकप्रिय एसयूवी कारों में से एक है। कार पर 4,500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। साथ ही आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। जो लोग जुलाई में इस कार को खरीदेंगे उन्हें 17,000 रुपये तक की एक्सेसरीज भी मिलेगी।
मारुति कारों पर भारी छूट
मारुति ऑल्टो पर जुलाई महीने में 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और पेट्रोल इंजन मॉडल पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। सीएनजी इंजन मॉडल पर 10,000 रुपये की नकद छूट दी जाएगी। मारुति सिलेरियो और सिलेरियो एक्स दोनों कारों पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। मारुति डिजायर को 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। मारुति ईको को 10,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये के कॉर्पोरेट छूट के साथ बेचा जा रहा है। मारुति विटारा ब्रेजा पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 4,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिलेगी। मारुति वैगन-आर के पेट्रोल इंजन वाले मॉडल पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और सीएनजी इंजन मॉडल पर 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जाएगा। कार पर 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications