अगर आप भी बड़ी एसयूवी कार खरीदने का मन बना रहे तो जल्दी करें। अभी आपके लिए अच्छा मौका है। इस महीने के अंत तक महिंद्रा की कार खरीदने पर आपको बंपर ऑफर मिल जाएगा।
नई दिल्ली: अगर आप भी बड़ी एसयूवी कार खरीदने का मन बना रहे तो जल्दी करें। अभी आपके लिए अच्छा मौका है। इस महीने के अंत तक महिंद्रा की कार खरीदने पर आपको बंपर ऑफर मिल जाएगा। क्योंकि अगले साल की शुरुआत से ही महिंद्रा अपने कार की रेट बढ़ाने जा रही है। जानकारी दें कि महिंद्रा अपनी गाड़ियों पर चार लाख रुपए तक की भारी छूट दे रहा है। अगर आप भी कंपनी के इस शानदार ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास 31 दिसंबर, 2019 तक का वक्त है। ये ऑफर सिर्फ लिमिटेड स्टॉक पर है। आज आपको बता दें कि स्कॉर्पियो से लेकर एक्सयूवी 500 तक कंपनी अपने किस कार पर कितने की छूट दे रही है।

महिंद्रा XUV300: महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार XUV300 पर 93,500 रुपए तक के लाभ मिल रहे हैं। लुक और फीचर्स के मामले में एक्सयूवी300 एक बेहतरीन कार है।
महिंद्रा XUV500: इस कार पर 1,67,000 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। XUV500 महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। इस 7-सीटर एसयूवी को पिछले कुछ समय से किआ सेल्टॉस और एमजी हेक्टर से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है।
महिंद्रा Alturas: इस कार पर कंपनी चार लाख रुपए तक की छूट दे रही है। महिंद्रा के डीलर्स Alturas पर एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और कैश डिस्काउंट जैसे कई ऑफर्स दे रहे हैं।
महिंद्रा Marazzo: महिंद्रा की इस कार पर आपको 2,09,000 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। माराजो एक परफेक्ट एमपीवी का रोल प्ले करती है। मार्केट में इसकी टक्कर मारुति सुजुकी की अर्टिगा से होती है।
महिंद्रा Scorpio: महिंद्रा की एक और सबसे लोकप्रिय एसयूवी Scorpio पर कंपनी 1,30,000 लाख रुपए तक के फायदे रही है।
महिंद्रा TUV300: कॉम्पैक्ट एसयूवी टीयूवी300 पर महिंद्रा 1,04,000 लाख रुपए तक की छूट दे रही है।
महिंद्रा की कारों पर और भी ऑफर्स शामिल
ऑफर्स से जुड़ी सटीक और ज्यादा जानकारी के लिए आप पास के महिंद्रा डीलर से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लॉगइन कर सकते हैं। महिंद्रा की कारों पर मिल रही इस छूट में एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे अलग-अलग ऑफर्स शामिल हैं। शहर, डीलरशिप और गाड़ियों के वेरियंट के आधार पर डिस्काउंट की राशि अलग-अलग हो सकती है। आपको किस कार पर कितना अधिक डिस्काउंट मिल सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications